×

सेलेब्स को फ्लाॅप बताने वाले KRK की ऐसी है कहानी, देखें विवादों की लिस्ट

केआरके यानि  कमाल राशिद खान कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। विवादों और बयानों से चर्चा में बने रहना केआरके के लिए आम है जब वह इस तरह विवादों में आए हैं। दूसरे सेलेब्स एक्टर्स के अभिनय पर अक्सर सवाल उठाने वाले केआरके पर्सनल जिंदगी में हमेशा फ्लॉप रहे हैं। उनके सफर की बात करे तो...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 July 2020 5:19 AM GMT
सेलेब्स को फ्लाॅप बताने वाले KRK की ऐसी है कहानी, देखें विवादों की लिस्ट
X

मुंबई: केआरके यानि कमाल राशिद खान कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। विवादों और बयानों से चर्चा में बने रहना केआरके के लिए आम है जब वह इस तरह विवादों में आए हैं। दूसरे सेलेब्स एक्टर्स के अभिनय पर अक्सर सवाल उठाने वाले केआरके पर्सनल जिंदगी में हमेशा फ्लॉप रहे हैं। उनके सफर की बात करे तो...

असफलताओं की लंबी लिस्ट

एक एक्टर के तौर पर केआरके के सफर 2006 में पहली बार शुरू हुआ था और वो बड़े पर्दे पर नजर आए। फिल्म का नाम था मुन्ना पांडे बेरोजगार और इस फिल्म में केआरके लीड विलेन बने थे। केआरके की ये मूवी उनकी पहली और शायद आखिरी भोजपुरी फिल्म साबित हुई, क्योंकि इसके बाद वह कभी भी भोजपुरी सिनेमा में नजर नहीं आए।

यह पढ़ें...बड़ा खुलासा: पुलिसवालों की हत्या के बाद ऐसे भाग निकला था विकास दुबे

बतौर हीरो फ्लॉप

साल 2008 में केआरके पहली बार बतौर लीड हीरो फिल्म देशद्रोही में नजर आए लेकिन इसके बाद वह कभी भी किसी भी फिल्म में लीड हीरो नहीं बने।छोटे पर्दे की बात करें तो केआरके रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में नजर आए तो इस शो से उन्हें जबरन बाहर कर दिया गया था जिसके लिए उनके अभद्र और अशिष्ट व्यवहार को जिम्मेदार बताया गया।

फिल्म क्रिटिक बन कर भी फ्लॉप

केआरके ने कुल तीन फिल्मों का प्रोडक्शन किया और सारी फ्लॉप रहीं। सब कुछ आजमाने के बाद वह फिल्म क्रिटिक बन गए। सेलेब्स को खुलेआम गालियां देने और हर फिल्म की बुराई करने की वजह से केआरके यहां भी फ्लॉप साबित हुए। जहां तक बयानों की वजह से उनके विवादों में रहने की बात है तो उसकी एक लंबी चौड़ी लिस्ट है।

यह पढ़ें...विकास दुबे कांड: छापेमारी से एनकाउंटर तक, 24 घंटे में पुलिस ने उठाए ये कदम

सेलेब्स ने दिया जवाब

केआरके ने एक बार बेस्ट बट्ट सर्वे आयोजित किया था जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ा था। मोदी के पीएम बन जाने पर शाहरुख के देश छोड़ने के वादे वाला फर्जी ट्वीट शेयर करके भी केआरके विवादों में आए थे क्योंकि तब शाहरुख ने उन पर पलटवार कर दिया था।

सनी लियोन से भी लिया था पंगा

सनी लियोनी के बारे में गलत बातें कहने पर एक्ट्रेस ने केआरके के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके अलावा विक्रम भट्ट से लेकर अजय देवगन और हंसल मेहता तक केआरके सभी से भिड़ते रहे हैं। उनका ट्विटर हैंडल भी घटिया भाषा का इस्तेमाल किए जाने के चलते सस्पेंड किया जा चुका है जिसके बाद केआरके ने सुसाइड करने की धमकी दी थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story