×

विकास दुबे कांड: छापेमारी से एनकाउंटर तक, 24 घंटे में पुलिस ने उठाए ये कदम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एनकाउंटर में आठ जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है।

Shreya
Published on: 8 July 2020 5:01 AM GMT
विकास दुबे कांड: छापेमारी से एनकाउंटर तक, 24 घंटे में पुलिस ने उठाए ये कदम
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एनकाउंटर में आठ जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। जिसकी तलाशी तेज कर दी गई है। यूपी पुलिस गैंगस्टर विकास को पकड़ने के लिए राज्य से लेकर अलग-अलग इलाकों में चप्पा-चप्पा छान रही है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस की टीम ने विकास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी से लेकर उसके गैंग पर दबिश देने जैसे कई कदम उठाए हैं। इस दौरान पुलिस ने उसके एक करीबी को ढेर भी किया, तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में पुलिस ने बीते चौबीस घंटे में कौन-कौन से कदम उठाए हैं-

विकास दुबे के राइट हैंड को पुलिस ने किया ढेर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया है। बता दें कि अमर दुबे विकास का राइट हैंड यानी दाहिना हाथ माना जाता है। वो कई अपराधों में विकास का साथी रह चुका है।

यह भी पढ़ें: मास्क और सैनेटाइज़र पर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, खड़े हो रहे सवाल

विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद में छापेमारी

विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इस बीच पुलिस को विकास दुबे के हरियाणा के फरीदाबाद में एक गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

पुलिसवालों को किया गया लाइन हाजिर

यूपी पुलिस की नाकामी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इसी बीच मंगलवार रात को कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: पुलिसवालों की हत्या के बाद ऐसे भाग निकला था विकास दुबे

विकास दुबे का करीबी जय वाजपेयी गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय वाजपेयी को गिरफ्तार किया है। जय, विकास दुबे को लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था। बिकरु गांव में विकास दुबे के घर पर लगातार खोजबीन जारी है। पुलिस को यहां से विस्फोटक, कारतूस और फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।

गैंगस्टर के बहू, पड़ोसी और नौकरानी गिरफ्तार

वहीं इन 24 घंटे में पुलिस ने विकास दुबे के बहू, पड़ोसी और नौकरानी को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर वाली रात इन लोगों ने भी विकास दुबे की मदद की थी। तीनों की पहचान क्रमशः क्षमा, सुरेश वर्मा और रेखा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय चौबेपुर ने बताया कि सभी आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: विकास का राइट हैंड था अमर दुबे, पुलिस ने मार गिराया, जानिए पूरी कुंडली

कानपुर मुठभेड़ में हुई थी आठ जवानों की हत्या

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना चौबेपुर के अंतर्गत दबिश देने गई पुलिस पर ताबड़तोड़ चली गोलियों के दौरान पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे और अन्य कई घायल हुए थे। जिसके जवाब में पुलिस ने पहले ही दिन दो अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। तो वहीं दूसरे दिन एक अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस तेजी से विकास दुबे की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बचेगा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, पुलिस ने गैंगेस्टर के खिलाफ उठाया ये कदम

हत्या के बाद से फरार है विकास दुबे

गौरतलब है कि इस कांड के बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए हर तरफ घेराबंदी कर रही है। पुलिस की करीब पचास टीमें उसके खिलाफ सुराग ढूंढने में लगी हैं। जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाशी की जा रही है। हालांकि अब तक वो पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें: UP: दो बैग में मिली महिला की लाश, शव की हालत देख पुलिस के उड़े होश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story