×

बड़ा खुलासा: पुलिसवालों की हत्या के बाद ऐसे भाग निकला था विकास दुबे

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी...

Newstrack
Published on: 8 July 2020 4:46 AM GMT
बड़ा खुलासा: पुलिसवालों की हत्या के बाद ऐसे भाग निकला था विकास दुबे
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाक को किया बेनकाब, काली करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोला

यूपी पुलिस की 50 टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। शहरों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इस बीच गैंगेस्टर विकास के कई करीबी पकड़े गए हैं, जिन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि शूटआउट वाली रात विकास दुबे गांव से कैसे भाग निकला था।

ये भी पढ़ें: नेपाल हुआ चीन के खिलाफ: सियासत में दखल देना पड़ा भारी, शुरु हुआ विरोध

ऐसे भगा था विकास दुबे

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ की रात विकास दुबे साइकिल से खेतों के रास्ते गांव से भागा था। पुलिस से बचते-बचाते करीब 5 किलोमीटर दूर शिवली कस्बे में पहुंचा। यहां वह अपने एक करीबी के घर गया और उसकी बाइक ली। फिर उसने अपना मोबाइल बंद किया और वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें: अब नहीं बचेगा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, पुलिस ने गैंगेस्टर के खिलाफ उठाया ये कदम

लखनऊ में मिली आखिरी लोकेशन

सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को ट्रेस से इतना तो पता चल गया कि वो लखनऊ की तरफ भागा है। लेकिन फोन बंद हो जाने के कारण आगे कहां गया, इस बात की खोजबीन की जा रही। आगे विकास दुबे के गिरफ्तार करीबियों ने पूछताछ में बताया कि गैंगरस्टर विकास दुबे की पत्नी भी लखनऊ के कृष्णानगर आवास से रात 2 बजे भागी थी।

यहां मिली विकास की पत्नी की आखिरी लोकेशन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधी विकास की पत्नी की आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली थी। बता दें कि विकास दुबे और उसकी पत्नी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

ये भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार सख्त, जनवरी से अब तक कुल 1271 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

अखिलेश यादव ने रिक्शा चालकों पर किया बड़ा एलान, ऐसे मदद करेगी सपा

Newstrack

Newstrack

Next Story