×

कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार सख्त, जनवरी से अब तक कुल 1271 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

इस सप्ताह में 127 शस्त्र लाइसेंस के निलम्बन/निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए एक जनवरी से कुल 5925 शस्त्र पर निलम्बन की कार्यवाही की गयी है।

Newstrack
Published on: 7 July 2020 6:07 PM GMT
कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार सख्त, जनवरी से अब तक कुल 1271 शस्त्र लाइसेंस निरस्त
X

लखनऊ: कोरोना काल शुरु होने से अब तक राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार किया है। प्रदेश में अब तक 86,45,100 वाहनों की सघन चेकिंग में 61,282 वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान के दौरान 40,68,70,127 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 977 लोगों के खिलाफ 733 एफआईआर दर्ज करते हुए 352 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दी पूरी जानकारी

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तक 1714 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। 7 जुलाई को कुल 16 मामले, जिनमें ट्विटर के 14, फेसबुक के 2 मामलों को संज्ञान में लिया गया है। इस सप्ताह में 127 शस्त्र लाइसेंस के निलम्बन/निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए एक जनवरी से कुल 5925 शस्त्र पर निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। इस सप्ताह 105 शस़्त्रों का लाइसेंस निरस्तीकरण के वाद दर्ज करते हुए जनवरी 2020 से अब तक कुल 1271 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के वाद दर्ज किए गए है। सप्ताह में 78 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित करते हुए जनवरी, 2020 से कुल 1131 लाइसेंस निलम्बित किये गए हैं।

जबकि सप्ताह में 51 शस्त्र निरस्त करते हुए एक जनवरी, 2020 से अब तक कुल 318 शस्त्र निरस्त किये गये है एवं सप्ताह में 265 शस्त्र जमा करते हुए जनवरी, 2020 से अब तक कुल 1292 शस्त्र जमा कराए गए है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए धारा 107 तथा 116 के तहत कार्यवाही की जाती है। इसके तहत इस सप्ताह में 53048 लोगों के चालान करते हुए 01 जनवरी, 2020 से अब तक कुल 288392 लोगों के चालान किये गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह में 53108 जबकि जनवरी, 2020 से अब तक 281030 वाद दर्ज करते हुए धारा 111 के अन्तर्गत नोटिस निर्गत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने रिक्शा चालकों पर किया बड़ा एलान, ऐसे मदद करेगी सपा

इस सप्ताह 20927 जबकि 01 जनवरी, 2020 से अब तक 110469 वादों में धारा 116/117 के अन्तर्गत पाबंद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गम्भीर अपराध एवं आम जन से जुड़े हुए अपराधों के विरूद्ध 67 मामलों में रासूका लगाते हुए 88 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। इसके तहत गौकशी के विरूद्ध 63 बालिकाओं के विरूद्ध अपराध में 3, गम्भीर अपराध में 13 व अन्य अपराधों के 32 मामलें में रासूका लगाते हुए कुल 120 अपराधों के विरूद्ध रासूका लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि धारा 188 के अन्तर्गत इस सप्ताह प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनवरी, 2020 से अब तक 64340 मामलों में अभियोग पंजीकृत किये गये।

प्रदेश के 823 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 8,882 कोरोना पॉजिटिव

महामारी अधिनियम के अन्तर्गत धारा 15(3) (मास्क हेतु) तहत दिनांक 14 जून से 04 जुलाई, 2020 तक 117838 मामले दर्ज करते हुए 6,52,43,562 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत धारा 15(4) के अन्तर्गत 1,45,16,240 रूपये जुर्माने की धनराशि वसूल की गयी है। गैंगस्टर एवं गिरोहबन्द एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए समस्त जिलाधिकारियों द्वारा इस सप्ताह 197 मामले, जबकि 1 जनवरी से अब तक 1889 मामले अनुमोदित किये गए हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस के लिए सौगात: सीएम योगी ने दिए ये आदेश, जल्द मिलेगा फायदा

इन मामलों में न्यायालयों में वाद चल रहे है। गैंगस्टर वादों में इस सप्ताह में 2,65,85,714 जबकि जनवरी से अब तक 18,69,31,192 की सम्पत्ति जब्त की गयी है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 3027 हॉटस्पॉट के 823 थानान्तर्गत 8,54,813 मकानों के 49,59,956 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 8,882 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन किये गये लोगों की संख्या 10,096 है।

Newstrack

Newstrack

Next Story