×

विकास का राइट हैंड था अमर दुबे, पुलिस ने मार गिराया, जानिए पूरी कुंडली

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। अब इस बीच पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ और बेहद करीबी अमर दुबे को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 4:05 AM GMT
विकास का राइट हैंड था अमर दुबे, पुलिस ने मार गिराया, जानिए पूरी कुंडली
X

कानपुर: कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। अब इस बीच पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ और बेहद करीबी अमर दुबे को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया।

पुलिस ने बताया है कि अमर दुबे विकास दुबे के साथ कानपुर के बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। अमर ने विकास और उसके गुर्गों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में यूपी पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे का करीबी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

मिली जनाकारी के मुताबिक अमर दुबे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर रहने के लिए पहुंचा था। इससे पहले वह हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा था। अमर दुबे की मूवमेंट के बाद एसटीएफ ने घेर लिया और उसे सरेंडर करने को कहा था। इस दौरान दुबे ने भागने की नाकाम कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने उसे मार गिराया।

यह भी पढ़ें...कानपुर एनकाउंटर: यहां छिपा था विकास दुबे, पुलिस ने मारी रेड, 3 साथी गिरफ्तार

साए की तरह रहता था साथ

बताया जाता है कि विकास दुबे का दाया हाथ कहे जाने वाला अमर दुबे उसके साथ साए की तरह रहता था। विकास के साथ वो हर जगह उपस्थित रहता था। एनकाउंटर वाली रात में भी उसने विकास दुबे के साथ मिलकर पुलिस वालों पर गोलियां दागी थीं। इस हमले के बाद से अमर विकास दुबे के साथ ही फरार हो गया था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था। कई फोटो में वह विकास दुबे के साथ बैठा हुआ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें...अब नहीं बचेगा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, पुलिस ने गैंगेस्टर के खिलाफ उठाया ये कदम

अमर मुख्य आरोपी विकास दुबे का चचेरा भाई था। बताया जा रहा है कि विकास के पर्सनल बॉडी गार्ड का भी काम करता था। वो हमेशा हथियारों से लैस रहता था। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग बरामद किया है। इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी है।

यह भी पढ़ें...कानपुर कांड में फंसे ये IPS: हुई कड़ी कार्रवाई, योगी सरकार ने दिया ये आदेश

कोर्ट पर भी नजर

पुलिस की टीमों ने विकास दुबे की तलाश के लिए प्रदेश के तमाम जिलों में डेरा डाला हुआ है। विकास की तलाश के लिए वेस्ट यूपी और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में एसटीएफ टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस दिल्ली और हरियाणा की हर उस कोर्ट पर भी नजर रख रही है, जहां विकास दुबे के सरेंडर करने का शक है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story