×

विकास दुबे का करीबी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया है।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 3:10 AM GMT
विकास दुबे का करीबी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल
X

हमीरपुर: कानपुर एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आया है। एसटीएफ विकास के करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

अब इस बीच पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया है।

कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथियों में अमर दुबे सबसे करीबी था। इस गोलीकांड के फरार अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें...कानपुर कांड: अब चौबेपुर थाने पर गिरी गाज, सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

तो वहीं अब पुलिस ने विकास दुबे की तलाश तेज कर दी है। विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया है। यूपी पुलिस की नाकामी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इसी बीच मंगलवार रात को कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

फरीदाबाद के गेस्ट हाउस में पुलिस ने मारी रेड

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में विकास दुबे के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इस गेस्ट हाउस पर छापा मारा। चश्मदीदों के मुताबिक करीब 30 से 35 की तादाद में पुलिसकर्मियों ने अचानक इस गेस्ट हाउस में छापा मारा और सभी सादी वर्दी में थे।

यह भी पढ़ें...कानपुर कांड में फंसे ये IPS: हुई कड़ी कार्रवाई, योगी सरकार ने दिया ये आदेश

पुलिस को यहां विकास दुबे के छुपे होने की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन विकास दुबे नहीं मिला। बताया जा रहा है पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास दुबे फरार हो गया। लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम फरीदाबाद में डेरा डाला है। एक सीसीटीवी के फुटेज में विकास दुबे को देखा गया है। पुलिस ने फरीदाबद के कई होटलों की तलाशी ले रही है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक गेस्टहाउस से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं। पुलिस ने यहां विकास दुबे के तीन करीबी साथियों को हथियारों के साथ पकड़ा है। विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने 50 से ज्यादा टीमें लगाई हैं।

यह भी पढ़ें...कानपुर एनकाउंटर: यहां छिपा था विकास दुबे, पुलिस ने मारी रेड, 3 साथी गिरफ्तार

विकास दुबे का करीबी जय वाजपेयी गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय वाजपेयी को गिरफ्तार किया है। जय, विकास दुबे को लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था। बिकरु गांव में विकास दुबे के घर पर लगातार खोजबीन जारी है। पुलिस को यहां से विस्फोटक, कारतूस और फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story