×

कानपुर एनकाउंटर: यहां छिपा था विकास दुबे, पुलिस ने मारी रेड, 3 साथी गिरफ्तार

कानपुर गोलीकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी कर रही है।

Newstrack
Published on: 7 July 2020 5:13 PM GMT
कानपुर एनकाउंटर: यहां छिपा था विकास दुबे, पुलिस ने मारी रेड, 3 साथी गिरफ्तार
X

लखनऊ: कानपुर गोलीकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी कर रही है। 4 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आया है। एसटीएफ विकास के करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

अब इस बीच दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को यहां विकास दुबे के छुपे होने की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन विकास दुबे नहीं मिला। बताया जा रहा है पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास दुबे फरार हो गया।

लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को भी आशंका है कि वहां विकास दुबे भी मौजूद था। इस खबर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम फरीदाबाद में डेरा डाला है। एक सीसीटीवी के फुटेज में विकास दुबे को देखा गया है। पुलिस ने फरीदाबद के कई होटलों की तलाशी ले रही है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे का खूनी खेल: महिला ने सुनाया आंखों देखा हाल, कांप जाएगी रूह

कानपुर के मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने फरीदाबाद के बड़खल चौक पर स्थित ओयो गेस्ट हाउस में छापा मारा है। पुलिस की टीम में करीब 30 से 35 जवान और अधिकारी सादा वर्दी में गए थे। गेस्ट हाउस पर छापे के दौरान पुलिस ने वहां से विकास दुबे के बेहद करीबी साथी समेत तीन लोगों को पकड़ा है, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें...पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, SP ने हिस्ट्रीशीटरों को दी ये चेतावनी

40 टीमें कुख्यात अपराधी को तलाश कर रही

गौरतलब है कि कानपुर में हुए खुनी गोलीकांड को 4 दिन बीत गए हैं। यूपी पुलिस की 40 टीमें कुख्यात अपराधी को तलाश कर रही हैं। कानपुर के आस-पास के पूरे इलाके को तलाश कर लिया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की सीम, यूपी नेपाल सीमा तक पर यूपी पुलिस चौबीसों घंटे नजरें गड़ाए हुए है।

यह भी पढ़ें...पुलिस और बदमाशों में भीषण मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस को शक है कि तीन ऐसे ठिकाने हैं, जहां विकास दुबे छुपा हो सकता है। पहला कानपुर के आसपास ही किसी जानने वाले के घर में। दूसरा नेपाल में और तीसरा मध्य प्रदेश में। पुलिस का कहना है कि कोरोना के बाद से ही करीब सभी होटल और गेस्ट हाउस बंद चल रहे हैं, ऐसे में उसके छुपे होने की उम्मीद बेहद कम है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story