×

बॉलीवुड में भी कोरोना का प्रकोप: अमिताभ बच्चन समेत ये स्टार्स हुए घर में कैद

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने हाथ की एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक स्टाम्प लगी है। इस स्टाम्प में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कॉरेंटाइन में है।

Ashiki
Published on: 18 March 2020 5:48 AM GMT
बॉलीवुड में भी कोरोना का प्रकोप: अमिताभ बच्चन समेत ये स्टार्स हुए घर में कैद
X

नई दिल्ली: चीन के भयावह कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से लोग इस भयावह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। देश में भी संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। वहीं बीते दिन मुंबई में एक और मौत के बाद देश में अब तक मौत का आंकड़ा 3 हो गया है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-भारत में हुआ ऐसा, तो जाएगी करोड़ों लोगों की जान

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी आइसोलेशन में गए-

कोरोना से बचने के लिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी इससे बचने के लिए अलग अलग तरीके खोज रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। अब अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी-



इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने हाथ की एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक स्टाम्प लगी है। इस स्टाम्प में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कॉरेंटाइन में है। अब अमिताभ बच्चन कुछ दिनों तक घर में ही पैक रहेंगे। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन 31 मार्च तक घर में ही रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी है और ध्यान रखने के लिए कहा है।

भजन गायक अनूप जलोटा को भी आइसोलेशन में रखा गया-

अमिताभ बच्चन के अलावा कई ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने घर में सेल्फ आइसोलेशन करने का फैसला लिया है। इससे पहले भजन गायक अनूप जलोटा को भी एक होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। दरअसल अनूप जलोटा कुछ दिनों पहले लंदन से मुंबई लौटे थे और उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें कुछ दिन के लिए मेडिकल केयर में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: मनोरंजन जगत के ये लोग हुए दाने-दाने को मोहताज, अब दिए जाएंगे इनको अनाज

सोनम कपूर भी विदेश से वापस लौटीं-

इस बिच सोनम कपूर लंदन से भारत रवाना हो गईं। सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में सोनम मास्क पहने नजर आ रही हैं। उनके बैकग्राउंड में फ्लाइट जैसी कोई चीज दिख रही है। सोनम कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की है।

इन स्टार्स ने भी लिया फैसला-

वहीँ आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने घर में ही रहने का फैसला किया है। हाल ही में कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्णांडीस ने घर में ही जिम करने के वीडियो शेयर किए थे। वहीं कई स्टार्स भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं और खुद भी मास्क आदि पहनकर खुद की सुरक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुरलीधरन के बाद BJP का ये नेता कोरोना की चपेट में, खुद को घर में किया कैद

Ashiki

Ashiki

Next Story