×

देविका रानी: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने पहला किसिंग सीन देकर मचाया था तहलका

पहली बार लोगों ने सिनेमा पर किसिंग सीन देखा। किसिंग सीन छोटा-मोटा भी नहीं था। ये 4 मिनट से भी ज्यादा लंबा किसिंग सीन था। उस दौर में फिल्म को लेकर बहुत बवाल भी हुआ।

Ashiki
Published on: 9 March 2021 6:45 AM GMT
देविका रानी: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने पहला किसिंग सीन देकर मचाया था तहलका
X
देविका रानी: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने पहली किसिंग सीन देकर मचाया था तहलका

लखनऊ: आज हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस की बात होगी, जिनकी बोल्ड अदाओं की चर्चा 2021 में भी की जाती है। एक दौर में जब लड़कियों को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी, तब उन्होंने अभिनेत्री बनकर लड़कियों के लिए नए रास्ते खोले थे। हम बात कर रहे हैं हिंदी फिल्मों की पहली स्टार अभिनेत्री देविका रानी की।

बॉलीवुड की शुरूआती दौर की सबसे मशहूर एक्ट्रेस देविका रानी की जिनका जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापट्नम में हुआ था। देविका एक बेहद रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं। कहा जाता है कि देविका बचपन से ही बहुत टैलेंटेड थीं। नौ साल की उम्र में ही शिक्षा हासिल करने के लिए इंग्लैंड गईं। वहीं रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की। देविका को उन चंद शख्सियतों में से एक माना जाता है जिन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया।

ये भी पढ़ें: अली-जैस्मिन का म्यूजिक वीडियो ‘तेरा सूट’ रिलीज, अलग अवतार मे दिखीं एक्ट्रेस

फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा

देविका रानी अपने 10 साल के करियर में हिन्दी सिनेमा को नई ऊंचाईयों तक ले गईं। उनकी एक्टिंग स्टाइल की तुलना ग्रेटा गार्बो से भी की गई। जिस कारण उन्हें ‘इंडियन गार्बो’ जैसे कॉम्प्लिमेंट भी दिए गए। दूसरी तरफ उन्हें अपने गर्म स्वभाव के लिए ‘ड्रैगन लेडी’ भी कहा गया। यहां तक कि देविका रानी फर्स्ट लेडी ऑफ इंडियन सिनेमा के रूप में जानी गईं।

दिया था 4 मिनट लंबा किसिंग सीन

हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में एक्टर-एक्ट्रेस का रोमांस भी उतना खुल कर नहीं दिखाया जाता था। मगर किसी ना किसी को तो शुरुआत करनी ही पड़ती है और ये काम किया देविका रानी ने। क्योंकि देविका रानी इंडस्ट्री में आई हीं ट्रेंड सेट करने के लिए। साल था 1933, फिल्म थी कर्मा जो अंग्रेजी भाषा में बनी देश की पहली फिल्म थी।

इस फिल्म के लीड रोल थे हिमांशु राय और देविका रानी। इसी फिल्म के जरिए पहली बार लोगों ने सिनेमा पर किसिंग सीन देखा। किसिंग सीन छोटा-मोटा भी नहीं था। ये 4 मिनट से भी ज्यादा लंबा किसिंग सीन था। उस दौर में फिल्म को लेकर बहुत बवाल भी हुआ। मगर देविका रानी ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से अंकित करा लिया।

ये भी पढ़ें: रणबीर हुए कोरोना पॉजिटिव! एक्टर की तबियत पर रणधीर कपूर ने दी बड़ी जानकारी

दादा साहेब अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला

बता दें कि देविका रानी और उनके पति ने ही मुंबई के मशहूर बॉम्बे टॉकीज की स्थापना की थी। देविका रानी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाने वाली पहली शख्सियत भी रहीं। उन्हें 1969 में ये अवॉर्ड मिला। इसके अलावा साल 1958 में उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया। 9 मार्च, 1994 को एक्ट्रेस का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि उनकी कोई संतान नहीं थी।

Ashiki

Ashiki

Next Story