×

मीका सिंह के घर पर मौत: मचा हड़कंप, पुलिस ने दी जानकारी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के लिए काफी जाना-माना चहरा हैं। इन दिनों मीका फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 Feb 2020 4:24 AM GMT
मीका सिंह के घर पर मौत: मचा हड़कंप, पुलिस ने दी जानकारी
X

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के लिए काफी जाना-माना चहरा हैं। इन दिनों मीका फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। खबर ये है कि मीका की मैनेजर सौम्या खान ने मुंबई के अंधेरी में ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। सुसाइड की वजह अभी पता नहीं चली है।

उन्होंने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिससे पुलिस उनके मरने का अंदाजा लगा सकती है। पुलिस का कहना है कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:Ind vs NZ Day 2 Live Score: इशांत शर्मा ने किया टॉम ब्लंडेल को बोल्ड, न्यूजीलैंड का 100 पार

पंजाब की रहने वाली थी सौम्या

वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान, मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। घटना 2 फरवरी 2020 की है। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सौम्या के माता-पिता नहीं हैं और उनके दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्‍या की मौत के बारे उनके पति जोएब खान और सिंगर मीका सिंह दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट भी किया।

ये भी पढ़ें:हादसे से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप: महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

मैनेजर सौम्‍या की मौत पर दुख जताते हुए मीका सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट लिखा। उन्‍होंने सौम्‍या की तस्‍वीर के साथ पोस्‍ट किया, 'वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्‍यारी सौम्‍या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्‍यारी यादें छोड़ गई है। ईश्‍वर उसकी आत्‍मा को शांति दे।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story