×

हादसे से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप: महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

देश में दिन पर दी मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज किसी न किसी हादसे में बहुत लोग अपनी जाने गवा रहे हैं। अब ऐसी ही खबर महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अदसा पटकाखेड़ी गांव से आ रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 Feb 2020 3:39 AM GMT
हादसे से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप: महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल
X

नागपुर: देश में दिन पर दी मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज किसी न किसी हादसे में बहुत लोग अपनी जाने गवा रहे हैं। अब ऐसी ही खबर महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अदसा पटकाखेड़ी गांव से आ रही हैं। जहां शुक्रवार सुबह मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है।

वहां के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की रहने वाली अनुसूया हिरदय टेकाम (45), वर्षा शामलाल माडवी (26), सुनीता कैलाश (35) और रामप्यारी उदयसिंह काकोरिया (18) अन्य 30 लोगों के साथ मिलकर छोटा सा बांध बनाने के लिए खुदाई के काम में लगे हुए थे तभी ये खतरनाक हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:आतंकियों के खून से सना कश्मीर: किया ऐसा हाल, सुन कांप उठेगा पाकिस्तान

सौनेर थाना पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कोली ने कहा, ''हमने ठेकेदार मनदीप चौधरी और इंजीनियर जगदीश प्रसाद के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।''

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ था। जहां एक कार (स्कॉर्पियो) और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 06 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो का बोनट ट्रक के पीछे के हिस्से में घुस गया है। कार की स्पीड काफी तेज होगी और पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। यह हादसा महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में हुआ।

भीषण आग की भी खबरें आ रही है

महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार भीषण आग लग गयी थी। जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के कला चौकी इलाके की थी।आग अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि आस पास रह रहे लोगों में खलबली मच गयी। दमकल को सूचित किया गया। आनन फानन में दमकल की पांच गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:बच्चे की जिद्द व गुस्से से जो माता-पिता है परेशान, वो आज से ही करें ये उपाय…

दमकल की गाड़ियों के अलावा मौके पर एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल भी घटनास्थल पहुंच गया था। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story