×

दीपिका ने रणवीर से की ये डिमांड, फैंस ने कहा सच्ची साउथ इंडियन

बॉलीवुड के लवी-डवी और इंस्पायरिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी की जोड़ी लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म ‘83’ से वापसी करने जा रही है।

Shreya
Published on: 27 Jan 2020 6:29 AM GMT
दीपिका ने रणवीर से की ये डिमांड, फैंस ने कहा सच्ची साउथ इंडियन
X
दीपिका ने रणवीर से मंगवाई ये चीज, फैंस ने कहा सच्ची साउथ इंडियन

मुंबई: बॉलीवुड के लवी-डवी और इंस्पायरिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी की जोड़ी लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म ‘83’ से वापसी करने जा रही है। दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘83’ से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है। ये फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है और इस बीच रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

दीपिका के कमेंट ने बटोरी चर्चा

बात करें रणवीर और दीपिका की तो दोनों हमेशा ही अपनी कमेस्ट्री से कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। दोनों हमेशा ही कुछ न कुछ नया करते नजर आते हैं और अपने फैंस को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी दोनों के एक-दूसरे के लिए कमेंट काफी चर्चा बटोरते हैं। एक बार फिर से दीपिका का रणवीर के लिए कमेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: फिल्म प्रमोशन में गए रणवीर से दीपिका ने की डिमांड, कहा- ‘बिना लिए वापस मत आना’

रणवीर ने पोस्ट की फोटो

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रचार करने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो को पोस्ट करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा कि, कपिल के डेविल्स चेन्नई में तूफान लाने जा रहे हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो है दीपिका का कमेंट।

दीपिका ने रणवीर से की डिमांड

दरअसल, उन्होंने रणवीर के इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'श्री कृष्णा से 1 किलो मैसूर पाक और हॉट चिप्स से स्पाइसी पोटैटो चिप्स के दो 1/2किलो के पैकेट के बिना वापस मत आना। दीपिका के इस कमेंट ने फैंस को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया। एक यूजर ने दीपिका के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, दीपिका एक सच्ची साउथ इंडियन हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटकः JDS नेता और पूर्व मंत्री अमरनाथ शेट्टी का मंगलुरु में निधन

फिल्म '83'

बता दें कि रणवीर की फिल्म '83' में उनके अलावा, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, चिराग पाटिल, जीवा, जतिन सरना, धैर्य करवा, आदिनाथ कोठारे, आर बद्री, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोनी का किरदार निभारते हुए नजर आएंगी। जारी किए गए फर्स्ट लुक से पहले फिल्म के सभी कैरेक्टर्स का लुक भी सामने आ चुका है, हालांकि दीपिका का लुक अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की बिक्री: भड़की कांग्रेस ने कहा- पास नहीं है पैसा, क्या कर रही सरकार

Shreya

Shreya

Next Story