×

कपिल की 'पत्नी' बनी दीपिका पादुकोण, पहला लुक आया सामने

कुछ महीने पहले रणवीर सिंह का फिल्म 83 से लुक सामने आया था, जिसमेंं वो भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के अवतार में नजर आए थे।

Shreya
Published on: 19 Feb 2020 5:05 AM
कपिल की पत्नी बनी दीपिका पादुकोण, पहला लुक आया सामने
X
कपिल देव की 'पत्नी' बनी दीपिका पादुकोण, पहला लुक आया सामने

मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी लम्बे अरसे बाद फिल्म 83 में साथ नजर आने वाली है। कुछ महीने पहले रणवीर सिंह का फिल्म 83 से लुक सामने आया था, जिसमेंं वो भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के अवतार में नजर आए थे। फिल्म से रणवीर सिंह का लुक सामने आने के बाद फैन्स बेसब्री से दीपिका पादुकोण के लुक का वेट कर रहे थे। अब फैन्स का ये वेट खत्म हो चुका है।

दीपिका पादुकोण का पहला लुक आया सामने

दरअसल, अब फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका प्ले कर रही हैं। दीपिका का यह पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। लोग दीपिका के इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने लुक को पूरी तरह से जस्टिफाई किया है।

यह भी पढ़ें: AAP के खिलाफ खड़ा हुआ था ये नेता: मौत के बाद मची सनसनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दीपिका का ये लुक

एक फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उस पिक्चर में दीपवीर यानि दीपिका और रणवीर साथ में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में जो सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव करने वाली चीज है... वो है दीपवीर की स्माइल। इस पिक्चर में रणवीर फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका एक काले रंग की टर्टल नेक के साथ एक बेज रंग की स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ तबादले: इस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें पूरी सूची…

यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

फोटो को शेयर करने के कुछ ही देर में सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस पिक्चर को खूब प्यार मिल रहा है। लोग दीपिका की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप हर लुक को एलीगेंट के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि ओह माई गोड...। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि दोनों का ये लुक वास्तव में बहुत पसंद आया।

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर खुशखबरी: निर्माण के लिए बड़ा दिन आज, होगा ये खास काम

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!