×

बास्केटबॉल खेली दीपिका, रणबीर बने बेस्ट हस्बेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पर्दे पर अपनी एक्टिंग से छक्के चौके जड़ते तो आपने देखा ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह केवल एक्टिंग गेम में ही नहीं बल्कि बास्केटबॉल में भी चैंपियन हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 May 2019 9:08 AM GMT
बास्केटबॉल खेली दीपिका, रणबीर बने बेस्ट हस्बेंड
X

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पर्दे पर अपनी एक्टिंग से छक्के चौके जड़ते तो आपने देखा ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह केवल एक्टिंग गेम में ही नहीं बल्कि बास्केटबॉल में भी चैंपियन हैं।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये टैलेंट सबके साथ शेयर किया। इस वीडियो में दीपिका पहले बॉल को बाउंस करवाते हुए बास्केट तक लाती हैं। फिर ऐसा निशाना लगाती हैं कि बॉल सीधे बास्केट के अंदर जाती है।

यह भी देखे: नोरा फतेही का धमाकेदार डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

अब सोशल मीडिया पर जितनी तारीफ दीपिका की हो रही है। उतनी ही तारीफ रणवीर सिंह की भी हो रही है। क्योंकि इस वीडियो में रणवीर नजर तो नहीं आ रहे। लेकिन उनकी आवाज सुनाई दे रही है।

वीडियो की शुरुआत में वह दीपिका से कहते हैं 'Go'। बस इसी शब्द पर लोग उन्हें बेस्ट हस्बेंड और इसी तरह की बढ़िया उपाधियां दे रहे हैं। हीरा नाम की एक यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह Husband Goals दे रहे हैं।

दिल्ली में 'छपाक' की शूटिंग के बाद अब दीपिका मुंबई में शूटिंग कर रही हैं। शायद इसी वजह से उन्हें रणवीर के साथ थोड़े फुर्सत के पल मिल गए।

यह भी देखे: कियारा आडवाणी ने ऐसा क्या किया जो वीडियो हो रही वायरल

वैसे रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म '83' को लेकर बिजी हैं। बिजी शेड्यूल के बीच रणवीर और दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story