×

दीपिका पादुकोण को क्यों आया गुस्सा, कहा- सेलिब्रिटीज को बेवकूफ समझना बंद करें..

कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगा है। ये लॉकडाउन आम व खास सब पर लगा है। बॉलीवुड के सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं है। ऐसे में स्टार्स इसमें समय बिताने और जनता को जागरूक करने के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे ये बात पसंद नहीं आ रही है।

suman
Published on: 7 April 2020 3:23 AM GMT
दीपिका पादुकोण को क्यों आया गुस्सा, कहा- सेलिब्रिटीज को बेवकूफ समझना बंद करें..
X

मुंबई : देशभर में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा है। ये लॉकडाउन आम व खास सब पर लगा है। बॉलीवुड के सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं है। ऐसे में स्टार्स इसमें समय बिताने और जनता को जागरूक करने के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे ये बात पसंद नहीं आ रही है।

लॉकडाउन में सेलेब्स की हरकतों की आलोचना के बारे में दीपिका पादुकोण ने बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को सेलिब्रिटीज को बेवकूफ समझना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एक्टर्स आजकल के हालात को नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाकी लोगों की तरह स्टार्स भी अपनी बेस्ट कोशिश कर रहे हैं।

यह पढ़ें....जानिए क्यों ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और गौतम गंभीर, जमकर छोड़े तीर

दीपिका खुद भी कुकिंग, सफाई और चीजों को ठीक करते हुए समय बिता रही हैं। ऐसे में उन्होंने बताया कि डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी से निकलने की वजह से उनके लिए लॉकडाउन में रहना बहुत ज्यादा मुश्किल बात नहीं है। इसके साथ ही दीपिका से सेलिब्रिटीज के बर्ताव के बारे में पूछा गया।

उन्हें बताया कि एक मैगजीन के आर्टिकल में लिखा था कि दुनिया में फैली महामारी के समय सितारों को अपने मुंह बंद रखने चाहिए और अपनी सोच को ज्यादा जाहिर नहीं करना चाहिए। इसपर दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि अलग लोग चीजों को अलग तरह से लेते हैं। लोगों को ये सोचना बंद कर देना चाहिए कि एक्टर्स बेवकूफ होते हैं। वे कहती हैं कि हममें से ज्यादातर लोग समझदार हैं और सोचने समझने की अच्छी क्षमता रखते हैं। उन्हें लगता है कि हमें पता है कि क्या हो रहा है। सभी हालात की गम्भीरता को समझते हैं।'

यह पढ़ें....कमल हासन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- नोटबंदी से भी बड़ी भूल है…

दीपिका ने कहा 'हम सभी घर में रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं, देश की ओर अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इससे आगे हम और क्या कर सकते हैं? दीपिका ने कहा कि इस समय सभी को सहानुभूति की जरूरत है और सभी सहानुभूति जता रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर रहा है इस बात से क्या फर्क पड़ता है। दीपिका ने कहा कि ये सभी की अपनी सोच पर निर्भर करता है।सभी लोग कंटेंट नहीं चाहते लेकिन जो लोग मानसिक रूप से परेशान हैं वो अपनी सोच से भागने के लिए इसकी जरूरत रखते हैं।

suman

suman

Next Story