×

ऐसा वीडियो बनाया, देखते-देखते एक्ट्रेस के वायरल हो गए फोटोज

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी यानि गोपी बहू अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है। अब देवोलीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवोलीना बिहू डांस करती दिख रही हैं।

suman
Published on: 15 April 2020 5:53 AM GMT
ऐसा वीडियो बनाया, देखते-देखते एक्ट्रेस के वायरल हो गए फोटोज
X

मुंबई : एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी यानि गोपी बहू अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है। अब देवोलीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवोलीना बिहू डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को देश में बिहू का त्योहार मनाया गया।

बिहू डांस व जलेबी

देवोलीना ने भी इस त्योहार को मनाया। वो ट्रेडिशनल गेटअप में तैयार हुईं। उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी। बालों में लगा लाल फूल उन्हें कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। उन्होंने बिहू डांस किया। जलेबी बनाकर नए साल का स्वागत किया।. एक्ट्रेस लाइव भी गईं और फैंस को नए साल की बधाईयां दी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस के लिए गाना भी गाया।

 

यह पढ़ें...इस क्रिकेटर के करियर का हुआ था दर्दनाक अंत, जानिए साजिश या खुद फिक्सिंग का हुए थे शिकार

ट्रोल

देवोलीना के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वर्कफ्रंट पर, देवोलीना पिछली बार रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। शो में वो ज्यादा समय नहीं रहीं क्योंकि उन्हें बैक इंजरी हो गई थी। इसी के कारण वो बीच में ही शो छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, देवोलीना जितने भी समय शो में रहीं काफी चर्चित रहीं।

यह पढ़ें...अफवाह से बचें: 3 मई तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, 39 लाख रेल टिकट होंगे रद्द

इसके अलावा हाल ही में देवोलीना ने सिद्धार्थ और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो पर कमेंट किया था, जिसके बाद वो खबरों में आ गई थीं। दरअसल, शहनाज और सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था। उस म्यूजिक वीडियो में देवोलीना को सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई थी। जिसकी वजह से सिडनाज के फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। मामले ने बहुत तूल पकड़ लिया था।

बता दें कि देवोलीना कोरोना के कहर के बीच दो परिवारों को गोद लिया हैं। उनके खानें पीने का सारा खर्च उठा रही है।

suman

suman

Next Story