×

डिंपल कपाड़िया की मां का निधन,अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

रविवार को बेट्टी कपाड़िया के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स पहुंचें। एक्टर अक्षय कुमार ने भी उन्हें कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में अक्षय कुमार के साथ डिंपल के भांजे और एक्टर करण कपाड़िया भी नजर आए।

Shreya
Published on: 1 Dec 2019 9:40 AM
डिंपल कपाड़िया की मां का निधन,अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
X
डिंपल कपाड़िया की मां का निधन,अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई: डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हो गया है। कल शनिवार देर रात डिंपल कपाड़िया की मां ने हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस दौरान हिंदुजा हॉस्पिटल में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और करण कपाड़िया मौजूद रहे।

रविवार को बेट्टी कपाड़िया के अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स पहुंचें। एक्टर अक्षय कुमार ने भी उन्हें कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में अक्षय कुमार के साथ डिंपल के भांजे और एक्टर करण कपाड़िया भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: नागालैंड के 57वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

इस दौरान सनी देओल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और उनके परिवार को अपनी सांत्वना दी। बेट्टी के अंतिम यात्रा के दौरान एक्टर ऋषि कपूर भी नजर आए।

बेट्टी कपाड़िया के अंतिम यात्रा के दौरान उनके करीबी रिश्तेदार भी मौजूद रहे। सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ थे। इस दौरान सारा परिवार भावुक नजर आया।

जानकारी के अनुसार, बेट्टी कपाड़िया को सांस लेने में दिक्कत थी। उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में सासं में तकलीफ होने के कारण एडमिट कराया गया था।

यह भी पढ़ें: यूपी: यहां एक झटके में 74 शिक्षक बर्खास्त, रिकवरी के साथ दर्ज होगी FIR

हाल ही में बेट्टी कपाड़िया ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। बेट्टी का जन्मदिन शिलिम के हिल्टन रिजॉर्ट एंड स्पा में मनाया गया था, इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ था। तस्वीरों में बेट्टी काफी खुश नजर आ रही थीं।

ट्वींकल ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें बेट्टी अक्षय कुमार के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: सूरीनाम के राष्ट्रपति जाएंगे जेल, 1982 की हत्याओं के मामले में मिली सजा

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!