×

एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में गंदी हरकत, अब मिली इनको ये सजा

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस जो इसके खिलाफ कुछ नहीं बोलती है।

Roshni Khan
Published on: 15 Jan 2020 11:05 AM GMT
एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में गंदी हरकत, अब मिली इनको ये सजा
X

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस जो इसके खिलाफ कुछ नहीं बोलती है। अगर छेड़छाड़ फिल्म इंडस्ट्री के बाहर हो तो इस पर ज्यादा ध्यान देने वाली बात है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस के साथ, हुआ यूं कि वो फ्लाइट में जा रही थी। तब उन्हें विकास सचदेवा (41) नाम के एक व्यक्ति ने छेड़ा था। विकास सचदेवा (41) को मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश ए डी देव, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के अंदर मामलों की सुनवाई करते हुए, भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अंदर विकास सचदेव को आरोपी ठहराया गया। विकास के लिए कम से कम सजा की मांग करते हुए उनके वकील अदनान शेख ने तर्क दिया कि आरोपी अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:बला की खुबसूरत गांव की छोरियां, बिना इजाजत घुसे तो सेना करेगी बुरा हाल

छेड़खानी की ये घटना 10 दिसंबर 2017 को हुई थी

एक्ट्रेस के साथ फ्लाइट में छेड़खानी की ये घटना 10 दिसंबर 2017 को हुई थी। उस टाइम इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था। उसके बाद में पूर्व एक्ट्रेस में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर साथ में यात्रा कर रहे विकास सचदेवा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

विकास को POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंदर भी आरोपी ठहराया गया है, क्योंकि जब ये घटना हुई थी तब पीड़िता की उम्र 17 साल थी। यानी कि वह नाबालिग थीं। एक्ट्रेस के आरोप के बाद पुलिस ने विकास सचदेवा को मुंबई से अरेस्ट किया गया था।

ये मामला बीते साल 10 दिसंबर 2017 का है। एक्ट्रेस विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। इस यात्रा के दौरान फ्लाइट में उनसे छेड़छाड़ हुई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फ्लाइट में हुई घटना की जानकारी दे रही थीं।

ऐक्ट्रेस से घिनौना काम: किया वो, जिससे कांप गई सबकी रूह

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में मचा बवाल: हिंदुओं की आस्था पर जमकर हुआ विवाद

इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने कहा था - 'मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story