×

जानिए क्या है मेट गाला, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा मेकअप, जमकर हुईं ट्रोल

मेट गाला एक चैरिटी गाला है जिसका आयोजन न्यूयॉर्क में मई के पहले हफ्ते में किया जाता है। स्टेफेन ए.श्वार्ज्मेन और उनकी पत्नी ब्लैकस्टोन इसके फाउंडर हैं और यही 1997 से इस इवेंट को स्पॉन्सर भी करते आ रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 7 May 2019 8:32 AM GMT
जानिए क्या है मेट गाला, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा मेकअप, जमकर हुईं ट्रोल
X

लखनऊ: मेट गाला एक चैरिटी गाला है जिसका आयोजन न्यूयॉर्क में मई के पहले हफ्ते में किया जाता है। स्टेफेन ए.श्वार्ज्मेन और उनकी पत्नी ब्लैकस्टोन इसके फाउंडर हैं और यही 1997 से इस इवेंट को स्पॉन्सर भी करते आ रहे हैं। इसके आयोजन का मकसद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट के लिए फंड इक्कठा करना है।

इस इवेंट को द पार्टी ऑफ द ईयर, द ऑस्कर ऑफ द ईस्ट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इससे मिले पैसे से कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट को मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें...निरंजनी अखाड़ा परिषद के संत ‘स्वामी आनंद गिरि’ हुए गिरफ्तार, महिला हिंसा का है आरोप

हर साल अलग-अलग थीम पर यह मेट गाला की कॉस्टयूम पार्टी रखी जाती है। इस बार की थीम कैंप्स: नोट्स ऑफ फैशन है। इसी वजह से सेलेब्स कुछ अलग हटकर ड्रामेटिक आउटफिट्स पहनकर इस इवेंट में आते हैं। कॉन्डे नास्ट की आर्टिस्टिक डायरेक्टर और अमेरिकन वोग (मैग्जीन) की एडिटर मिस विनटूर इसकी अध्यक्ष हैं। 1995 में उनके आने के बाद इवेंट एक दुनिया के सबसे ताकतवर इवेंट में शुमार हो गया।



मेट गाला 2019 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड की दो टॉप अभिनेत्रियों ने समां बांध दिय। मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। मेट गाला रेड कारपेट से एक्ट्रेस की कई फोटोज वायरल भी हो रही हैं। प्रियंका लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। प्रियंका को उनके लुक ट्रोल भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...आज अक्षय तृतीया के दिन करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा सौभाग्य!

इस बार प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहन रखा है। तो वहीं निक ने भी व्हाइट कलर का सूट पहन रखा है। प्रियंका ने अनपे गाउन को काफी अच्छे से कैरी किया है। लेकिन उन्होंने जो मेकअप किया है उसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका काफी मज़ाक उड़ रहा है।







Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story