×

बुरा फंसी ये एक्ट्रेस! 4 साल के मासूम के चक्कर में दर्ज हो गई शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मासूम पर की गई इस भद्दी टिप्पणी का स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी इस टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

SK Gautam
Published on: 6 Nov 2019 10:32 AM GMT
बुरा फंसी ये एक्ट्रेस! 4 साल के मासूम के चक्कर में दर्ज हो गई शिकायत
X

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके कारण उनके खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंची जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के एक किस्से का जिक्र करते हुए चार साल के मासूम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

ये भी देखें : इस स्टार क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी! नई तस्वीर आई सामने

सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

इसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मासूम पर की गई इस भद्दी टिप्पणी का स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी इस टिप्पणी की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

स्वरा की इस टिप्पणी पर अब भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ता आकाश जोशी ने अपने शिकायत पत्र को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

ये भी देखें : दुकान में गाय: आखिर क्यों रोज आती है यहां, स्टोरी है दमदार

कभी भी हो सकती है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी

आकाश जोशी ने स्वरा के खिलाफ लिखे शिकायत पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'स्वरा भास्कर के खिलाफ मैंने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है। कभी भी हो सकती है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी।'

आकाश जोशी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि सन ऑफ एबिश शो में स्वरा भास्कर कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ नजर आईं थीं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story