×

हाय तौबा! 'राम नाम की बिकिनी' पहनकर सामने आई वाणी कपूर

साफ देखा जा सकता है कि इस तस्वीर में उन्होंने राम नाम लिखा हुए कपड़े पहने हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वाणी कपूर को बेहद बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोग कई तरह के प्रतिक्रिया देकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Harsh Pandey
Published on: 14 Nov 2019 2:10 PM GMT
हाय तौबा! राम नाम की बिकिनी पहनकर सामने आई वाणी कपूर
X

मुंबई: बॉलीवुड से हमेशा कंट्रोवर्सी छाया रहता है। यूं कहें कि बॉलीवुड अभिनेता हो या अभिनेत्री, अपने बयान, ड्रेसिंग सेंस व कई तरह की कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब नया मामला कई हिट फिल्मे दे चुकीं वाणी कपूर का, जिन्होंने राम नाम की बिकनी में फोटो सूट कराया है। जिसको लेकर वे लोगों के निशाने पर हैं। ट्रोल होने के बाद उन्होंने राम नाम की बिकनी वाली पोस्ट डीलीट करना पड़ा।

यह है पूरा मामला...

ऋतिक रोशन के साथ वॅार से सुपरहिट हुईं वाणी कपूर भी एक बड़ी कंट्रोवर्सी का जद में आ गई हैं। आकड़े बताते हैं कि ये फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में से है। खास बात यह है कि ये फिल्म वाणी कपूर के करियर की भी सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

यह भी पढ़ें. 10 करोड़ की होगी मौत! भारत-पाकिस्तान में अगर हुआ ऐसा, बहुत घातक होंगे अंजाम

वाणी कपूर चर्चा में...

बताते चलें कि वाणी कपूर की बेफिक्रे हिट नहीं हुई थी। फिलहाल इस वक्त वह अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। जहां पर वाणी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

साफ देखा जा सकता है कि इस तस्वीर में उन्होंने राम नाम लिखा हुए कपड़े पहने हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वाणी कपूर को बेहद बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोग कई तरह के प्रतिक्रिया देकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें. रामलला कमाते हैं दिन के ₹1000, सरकार बढ़ा सकती है सैलरी

वाणी कपूर ने लिखा ये...

आपको बता दें कि वाणी कपूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि जीवन को ज्यादा गंभीरता से ना लें। जीते जी इससे कोई बाहर नहीं आ पाया है।

एक यूजर ने लिखा, कुछ तो शर्म करो...

एक यूजर ने सोशल मीडिया के माध्यम से वाणी कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा कि कुछ तो शर्म करो, इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भगवान राम के नाम का कपड़ा पहन कर रखा है।

धर्म का मजाक...

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

एक यूजर ने कहा कि मैंने आज तक किसी भी तस्वीर पर कमेंट नहीं किया है। नहीं मैं आपको ट्रोल कर रहा हूं। प्लीज आप हमारे धर्म का इस तरह मजाक ना बनाएं।

शर्म नाम की चीज नहीं...

एक यूजर ने लिखा है कि शर्म नाम की चीज नहीं है। ये क्या लिखा रखा है। अपने बाप का नाम नहीं लिखा गया।

धार्मिक भावनाओं को आहात...

एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह की तस्वीरें धार्मिक भावनाओं को आहात करती हैं। हम इसका विरोध करते हैं। इस पर श्री राम का नाम अंकित है।

यह भी पढ़ें. मोदी का मिशन Apple! अब दुनिया चखेगी कश्मीरी सेब का स्वाद

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story