×

इस दिग्गज एक्टर के भांजे हैं शेखर कपूर, 30 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई थी शादी

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शेखर कपूर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म मिस्टर इंडिया से लेकर बैंडिट क्वीन जैसी बेहतरीन फ़िल्में इन्होंने बॉलीवुड को दी हैं। यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि शेखर कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देवानंद के भांजे हैं।

Monika
Published on: 6 Dec 2020 6:41 AM GMT
इस दिग्गज एक्टर के भांजे हैं शेखर कपूर, 30 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई थी शादी
X
इस दिग्गज एक्टर के भांजे हैं शेखर कपूर, 30 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई थी शादी

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शेखर कपूर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म मिस्टर इंडिया से लेकर बैंडिट क्वीन जैसी बेहतरीन फ़िल्में इन्होंने बॉलीवुड को दी हैं। यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि शेखर कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देवानंद के भांजे हैं। आइए इनसे जुड़ी ऐसी ही कई बाते जानें जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।

फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ को मिला था पुरस्कार

शेखर कपूर का पूरा नाम शेखर कुलभूषण कपूर हैं। इनका जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ था। नव निर्मित पाकिस्तान से भारत आने के लिए एक ट्रेन चली थी। जिसमें शेखर कपूर की मां शील ने मृतक की भूमिका निभाई और खुद और उसकी बहन दोनों को अपने शरीर के नीचे छिपा लिया। इस प्रकार वह भारत पहुंचे। शेखर कपूर बचपन से अपने मामा की तरह फिल्मों में आना चाहते थे और ऐसा हुआ भी। उन्होंने राजनीतिज्ञ फूलन देवी की माला सेन की जीवनी पर आधारित 1994 की बॉलीवुड फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, जिसने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीते।

ये भी पढ़ें: करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदलेगा पैसे ट्रांसफर का ये नियम

दो बार की शादी

फिल्मो के साथ-साथ शेखर कपूर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी रही। शेखर ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की भांजी मेधा गुजराल से शादी की थी हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं। शादी के करीब 9-10 साल बाद दोनों का 1994 में तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने साल 1997 में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने साल 2007 में तलाक ले लिया। सुचित्रा ने इसका पूरा इलज़ाम अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर लगाया।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss : जानिए राहुल पर क्यों भड़के दबंग खान, दिखाया घर से बाहर का रास्ता

इंटरनेशनल फिल्म

बॉलीवुड के साथ-साथ शेखर ने इंटरनेशनल फ़िल्में भी निर्देशित की जिसमें से क्वीन एलिजाबेथ, एलिजाबेथ (1998) और एलिजाबेथ: द गोल्डन एज ​​(2007) थी। उनके ऐतिहासिक बायोपिक्स से उन्हें हर जगह सराहा गया। जिसमें पूर्व ब्रिटिश फिल्म के लिए बाफ्टा अवार्ड और पूर्व में एक अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सारा अली खान का सामने आया वर्कआउट वीडियो, ये रूप देखकर फैंस हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story