×

इस ऐक्ट्रेस ने की लड़कों की पिटाई, वजह जान चौंक जायेंगे आप

शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत तारा सुतारिया और रितेश देशमुख ने शिरकत की और लोगों को खूब इंटरटेन किया। शो में रकुल प्रीत ने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने स्कूल के दिनों में लड़कों की खूब पिटाई की थी। इसके साथ रकुल ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

Shreya
Published on: 10 Nov 2019 4:28 AM GMT
इस ऐक्ट्रेस ने की लड़कों की पिटाई, वजह जान चौंक जायेंगे आप
X
इस ऐक्ट्रेस ने की लड़कों की पिटाई, वजह जान चौंक जायेंगे आप

मुंबई: फिल्म मरजावां इसी महीने सिनेमाघरों में आने वाली है। हाल ही में फिल्म की कास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंची थी। शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत तारा सुतारिया और रितेश देशमुख ने शिरकत की और लोगों को खूब इंटरटेन किया। शो में रकुल प्रीत ने अपने बारे में खुलासा करते हुए बताया कि, उन्होंने स्कूल के दिनों में लड़कों की खूब पिटाई की थी। इसके साथ रकुल ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

रकुल ने इस वजह से की पिटाई

दरअसल, शो में कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि आप इतनी सुंदर थीं क्या आपको लेकर लड़कों के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई। जिसका जवाब देते हुए रकुल ने बताया कि, ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ। रकुल ने आगे बताया कि, वैसे जो लड़के स्कूल में लड़कियों के साथ बदतमीजी के साथ पेश आते थे, मैंने उनकी पिटाई जरुर की है। इसके अलावा रकुल ने बताया कि, उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म यारियां के बाद उनके पास 50 से ज्यादा प्रपोजल्स आए थे।

यह भी पढ़ें: मची भीषण तबाही: यहां टकराया बुलबुल, मौतों के बाद जारी हुआ हाई अलर्ट

तारा ने खोला फिटनेस का राज

इसके अलावा शो पर मौजूद एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने फिटनेस पर भी बातें की। तारा ने कहा कि, वो कपिल शर्मा की टीम से मिलकर बहुत खुश हैं। कपिल ने भी तारा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एक्टिंग की काफी तारीफ की। इसके बाद कपिल ने तारा से फिटनेस के बारे में सवाल पूछे। तारा ने बताया कि, ना तो वो डाइटिंग करती हैं और ना ही वो जिम जाती हैं। लेकिन जब उन्हें वक्त मिलता है तो वो अपनी ट्विन सिस्टर के साथ डांस करती हैं। जिस वजह से दोनों काफी फिट हैं। बता दें कि शो में तारा ने कपिल की फरमाइश पर सबको अपनी सुरीली आवाज में गाना सुनाकर मदहोश कर दिया।

रितेश ने भी किया खूब मनोरंजन

बात करें रितेश की तो वो कपिल के शो में काफी बार शिरकत कर चुकें हैं और इस बार भी रितेश हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने बताया कि, उन्हें मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करना क्यों पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि, फिल्म में उन्होंने बौने शख्स का किरदार प्ले करने के लिए ज्यादा पैसे लिए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: T20 सीरीज का लास्ट मैच आज, अपने घर में इंडिया कभी नहीं हारा मैच

Shreya

Shreya

Next Story