×

अनुष्का के पति राशिद खान! गूगल पर सर्च करने पर आ रहा ऐसा, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अनुष्का IPL के दौरान अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाते नज़र आईं थी। वही एक बार फिर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सुर्ख़ियों में आ गई हैं।

Monika
Published on: 12 Oct 2020 1:39 PM GMT
अनुष्का के पति राशिद खान! गूगल पर सर्च करने पर आ रहा ऐसा, जानें क्या है वजह
X
राशिद खान-अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का IPL के दौरान अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाते नज़र आईं थी। वही एक बार फिर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सुर्ख़ियों में आ गई हैं। फैन्स इस बात से हैरान हुए जब उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान की वाइफ को गूगल पर सर्च करने पर उनका नाम पाया।

गूगल सर्च में राशि की शादी अनुष्का से हुई

अगर आप भी राशिद खान की वाइफ गूगल पर सर्च करेंगे तो बॉलीवुड अभिनत्री अनुष्का शर्मा का नाम ही पाएंगे। उनकी तस्वीर के साथ शादी की तारीख 11 दिसंबर 2017 दिख रही है। यह बात तो पूरी दुनिया को पता है कि अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं। जिसके बावजूद गूगल सर्च करने पर राशिद खान की पत्नी अनुष्का ही बता रहा है। यह कहानी भी काफी दिलचस्प है।

2018 का है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला 2018 से शुरू हुआ। राशिद खान ने इंस्टाग्राम चैट सेशन के दौरान उनसे पुछा गया था कि बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन हैं ? जिसके जवाब में राशिद ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था। जिसके बाद ही राशीत सुर्ख़ियों में आ गए थे। जिसके बाद से लोग अनुष्का शर्मा और राशिद का नाम एक साथ सर्च करने लगे थे। और शायद यही वजह भी रही की गूगल ने अनुष्का शर्मा को राशिद कहना की पत्नी बना दिया।

कौन हैं राशिद खान ?

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर राशिद खान हैं कौन ? 1998 में अफगानिस्तान में जन्में राशिद खान पेशे से एक क्रिकेटर हैं। इस वक़्त वह अपनी टीम के उप कप्तान भी हैं। वह उन 11 क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने जून 2018 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच में खेला। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट मैच में हिस्सा लिया। बता दें, कि राशिद खान 20 साल की छोटी उम्र से ही कप्तान बनने वाले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें…पावर ग्रिड किसे कहते हैं, ये कब फेल होता है, इससे कैसे बचा जा सकता है, यहां जानें

नहीं हुई अभी शादी

2020 में हुए एक इंटरव्यू में राशिद खान ने बतया था कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है।उन्होंने कहा था कि जब अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जाएगी तब वे शादी करेंगे। वही अनुष्का शर्मा की बात करें तो, विराट कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ऐलान किया कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

ये भी पढ़ें…हड़ताल पर स्टांप विक्रेता: सरकार की इस नई नीति से हुए नाराज, रखी ये मांग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story