×

ग्रेसी सिंह अब इस किरदार से करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी, ऐसा होगा लुक

मशहूर टीवी एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ग्रेसी सिंह जल्द दी संतोषी मां के किरदार में नजर आएंगी।

Shreya
Published on: 21 Oct 2019 11:50 AM GMT
ग्रेसी सिंह अब इस किरदार से करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी, ऐसा होगा लुक
X
ग्रेसी सिंह अब इस किरदार से करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी, ऐसा होगा लुक

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ग्रेसी सिंह जल्द दी संतोषी मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 'लगान' से फेमस हुई अभिनेत्री इससे पहले भी टीवी शो 'संतोषी मां' में संतोषी मां की अहम भूमिका निभा चुकी हैं, जो 2015-17 दो साल तक चला था। अब ग्रेसी 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: 5 पॉइंट्स में जानिए सोलमेट और लाइफ पार्टनर के बीच का अंतर

ग्रेसी ने कहा कि, 'संतोषी मां' में मेरे लिए मां संतोषी की भूमिका निभाना बहुत संतुष्टिदायक था और एक बार फिर से उस सार को लाना सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि, दैवीय किरदार निभाना आसान नहीं होता। लेकिन इसमें बहुत पॉजिटीविटी होती है, जो अपने साथ लेकर आती है।

ग्रेसी सिंह ने कहा कि, मां संतोषी के प्रति उनकी श्रद्धा उन्हें इस किरदार में एक बार फिर वापस ले आई है। टीवी शो 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' का प्रीमियर जल्द ही टीवी पर होगा। 'लगान' के अलावा ग्रेसी सिंह को 'मुन्ना भाई' में भी देखा गया था, जिसमें ग्रेसी सिंह और संजय दत्त की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: सलमान की जिंदगी में दबंग रज्जो की वापसी, क्या नई प्रेम कहानी बनेगी

Shreya

Shreya

Next Story