×

शानदार गिफ्ट: इस अभिनेत्री के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर

कीर्ति सुरेश आज अपना 27वां बर्थ-डे मना रही हैं। कीर्ति सुरेश एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। इन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। ये बर्थडे निश्चित रूप से चेन्नई में जन्मी अभिनेत्री के लिए खास होगा क्योंकि उसने हाल ही में सावित्री के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के नेशनल अवॉर्ड जीता है। 

Vidushi Mishra
Published on: 25 Aug 2023 10:58 AM GMT
शानदार गिफ्ट: इस अभिनेत्री के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर
X
keerthy suresh

नई दिल्ली : कीर्ति सुरेश आज अपना 27वां बर्थ-डे मना रही हैं। कीर्ति सुरेश एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। इन्होंने तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। ये बर्थडे निश्चित रूप से चेन्नई में जन्मी अभिनेत्री के लिए खास होगा क्योंकि उसने हाल ही में सावित्री के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के नेशनल अवॉर्ड जीता है।

यह भी देखें... बड़ी खुशखबरी: सरकारी बैंकों ने दी ये सुविधाएं, अब घर बैठे होंगे सारे काम

कीर्ति सुरेश एक ऐसी हीरोइन

कीर्ति सुरेश ने अपने भारतीय पहनावे से ना सिर्फ साउथ को बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। आज के इस मॉर्डन दौर में जहां हर अभिनेत्री अपने शरीर के दिखावे से दर्शकों का दिल जितने की कोशिश करती हैं, वही कीर्ति सुरेश एक ऐसी हीरोइन हैं जिन्हें आपने साड़ी और सूट में ही देखा होगा और इनका ये भारतीय पहनावा ही इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

कपड़ों के मामले में कीर्ति के विचार सबसे अलग है। दूसरी अभिनेत्रियां जहां शार्ट्स पहनकर अपने फैंस के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करती हैं, वहीं कीर्ति इसके बिल्कुल अलग हैं।

कीर्ति सुरेश की अगली फिल्म के शीर्षक पोस्टर को रिलीज किया गया है। कीर्ति की 24 वीं फिल्म का नाम पेंगुइन है और उनके 27 वें जन्मदिन पर ये रिलीज किया गया है।

यह भी देखें... झमाझम ऑफर: कम पैसो में मिलेगा 5G इंटरनेट, इस कंपनी ने किया ऐलान

पेंगुइन फिल्म का निर्देशन ईश्वर कार्तिक द्वारा किया गया है और कार्तिक सुब्बाराज द्वारा बनाया गया है। इस मूवी के लिए म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।

रिलीज हुए पोस्टर के मुताबिक, ऐसा लगता है कि कीर्ति सुरेश एक गर्भवती महिला का किरदार निभाएंगी। पोस्टर में कैप्शन लिखा है 'राइज डेस्टिनेड'। इस बीच, फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर के साथ उनकी अनटाइटल्ड मूवी का एक और फर्स्ट-लुक भी गुरुवार को जारी किया गया है।

इसके अलावा, उनके पास नरेंद्र नाथ द्वारा निर्देशित मिस इंडिया भी है, जो इस साल के अंत या फिर 2020 की शुरुआत में रिलीज़ होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी देखें... पाकिस्तान का खुलासा: हो जाती जंग, भारतीय विमान को घेरना पाक की बड़ी गलती

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story