×

सिनेमा को तगड़ा झटका: इस मशहूर स्टार का 22 साल की उम्र में निधन, हर तरफ शोक

नेटफ्ल‍िक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'टेरेस हाउस' की स्टार हाना किमूरा का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया। हाना किमूरा जापानी प्रो-रेसलर भी थीं। उनका शव उनके घर में पाया गया था।

Shreya
Published on: 25 May 2020 9:20 AM GMT
सिनेमा को तगड़ा झटका: इस मशहूर स्टार का 22 साल की उम्र में निधन, हर तरफ शोक
X

मुंबई: नेटफ्ल‍िक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'टेरेस हाउस' की स्टार हाना किमूरा का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया। हाना किमूरा जापानी प्रो-रेसलर भी थीं। उनका शव उनके घर में पाया गया था। हाना के ऑर्गेनाइजेशन स्टारडम रेसलिंग ने शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि की है।

शो के आने के बाद से ही लोगों के निशाने पर थीं एक्ट्रेस

22 साल की उम्र में हाना की मौत हो जाने से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। हालांकि अभी तक हाना की मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। अभी इसकी जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्ल‍िक्स पर रियलिटी शो ‘टेरेस हाउस’ के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन पर निशाना साध रहे थे।

यह भी पढ़ें: बौखलाई पाकिस्तानी सेना: LoC पहुंच गए कमर जावेद बाजवा, कही ऐसी बड़ी बात

रियलिटी शो ‘टेरेस हाउस’ टोक्यो के एक घर में रह रहे तीन महिलाओं और तीन पुरुषों पर बेस्ड था। फिलहाल इस शो को कोरोना वायरस के चलते बंद कर दिया गया था।

मौत से पहले फैंस को दिया था ये मैसेज

बता दें कि हाना किमूरा ने अपनी मौत से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर गुडबाय का मैसेज दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बिल्ली के साथ एक फोटो शेयर की थी और उन्होंने एक मैसेज लिखते हुए अपने फैन्स को ढेर सारा प्यार दिया और कहा कि हमेशा खुश रहना।

यह भी पढ़ें: करण ने पहाड़ से लगाई थी छलांग, इस एक्ट्रेस के प्यार में थे पागल

फैंस ने जताई नाराजगी

उनकी मौत की खबर से उनके को-स्टार्स और फैंस सदमे में हैं। यहीं पर उनकी मौत के बाद उनके फैंस ने पर हाना को टॉर्चर करने वाले मैसेजेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस हाना को ट्रोल करने वाले लोगों पर नाराजगी जता रहे हैं।

बता दें कि हाना ही नहीं बल्कि हाना किमूरा की मां क्योको भी एक प्रो-रेसलर रह चुकी हैं। वो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जापान प्रो-रेसलिंग और यूएस रिंग ऑफ ऑनर द्वारा आयोजित एक इवेंट में परफॉर्म कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam: आ गया अब ये फैसला, 15000 परीक्षा केंद्रों में ऐसे होंगे एग्जाम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story