×

करण ने पहाड़ से लगाई थी छलांग, इस एक्ट्रेस के प्यार में थे पागल

करण जौहर बॉलीवुड के ना सिर्फ जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। या फिर यूं कह लें कि वो एक मल्टी टास्कर शख्स हैं। आज करण जौहर पूरे 48 साल के हो गए हैं।

Shreya
Published on: 25 May 2020 8:32 AM GMT
करण ने पहाड़ से लगाई थी छलांग, इस एक्ट्रेस के प्यार में थे पागल
X

मुंबई: करण जौहर बॉलीवुड के ना सिर्फ जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। या फिर यूं कह लें कि वो एक मल्टी टास्कर शख्स हैं। आज करण जौहर पूरे 48 साल के हो गए हैं। करण जौहर बॉलीवुड के एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है, जो सभी एक्टर के चहेते माने जाते हैं। करण ने अपनी फिल्मों में कई यंग टैलेंट को मौका दिया है, जो आज बॉलीवुड के टॉप पर हैं।

यह भी पढ़ें: लगा तगड़ा झटका: इस प्राइवेट बैंक ने लिया ये फैसला, आपकी जेब पर होगा असर

इस लड़की से करते थे इतना प्यार

करण जौहर ने इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से एक हैं, जो अपने बेबाकीपन के लिए जाने जाते हैं और इस अंदाज में उन्होंने अपनी जिंदगी से रिलेटेड कईयों खुलासे किए हैं। एक बार उन्होंने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस अंदाज में अपने पहले प्यार के बारे में भी खुलासा किया था। करण जौहर ने अपने प्यार के बारे में खुलासा किया था कि वो बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे। उन्होंने ये भी बताया था कि उसके कहने पर उन्होंने पहाड़ से छलांग तक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रा करने वाले ध्यान दें, एयरपोर्ट छोड़ने से पहले अब करना होगा ये जरूरी काम

ट्विंकल के कहने पर कूद गए थे पहाड़ से

अब आप जानना चाह रहे होंगे कि करण जौहर किससे इतना प्यार करते थे कि वो उसके लिए पहाड़ से तक कूद गए। वो और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना थीं। कॉफी विद करण में दोनों इस बारे में बात भी करते दिखाई दिए थे। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी किताब ‘मिस फनी बोन्स’ में इस बात का जिक्र भी किया था कि करण जौहर उनसे एकतरफा प्यार करते थे।

एक साथ एक ही बोर्डिंग स्कूल में करते थे पढ़ाई

ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि वो और करण जौहर एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करते थे। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि करण को हमेशा भूख लगती रहती थी और वो ट्विंकल से कैंटीन से खाना चुराने के लिए कहते थे।

यह भी पढ़ें: चीन का खतरनाक हेलीकॉप्टर: भारत हुआ सावधान, सीमा पर चली जा रही ये चाल

ट्विंकल ने कहा था पहाड़ के नीचे जाओ

एक्ट्रेस ने बताया कि हम एक बार पहाड़ियों के किनारे पर थे। तो मैंने करण से कहा कि लुढ़कते हुए पहाड़ से नीचे जाओ और नांव लेकर भाग जाओ। करण जौहर ने भी ट्विंकल की बात मान ली और वो लुढ़कते हुए नीचे चले गए, लेकिन वो पकड़े गए। इसके बाद करण ने दो घंटे तक वापस चढ़ाई की। ट्विंकल ने बताया कि इसके लिए करण को सबसे सामने पनिशमेंट भी मिली थी।

ट्विंकल ने तोड़ा था करन का दिल

करण ने अपने पहले प्यार यानि ट्विंकल खन्ना के बारे में बताया था कि वो एक ऐसी लड़की थी, जिसके प्यार में वो पागल थे। यहीं नहीं करण ने ट्विंकल को उनका दिल तोड़ने के लिए दोषी भी करार दिया था। उन्होंने बताया कि ट्विंकल ने मेरी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है, में काम करने से मना करके मेरा दिल तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: सलमान की टूटी सालों पुरानी परंपरा, ईद पर रिलीज नहीं हुई ये फिल्म

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story