×

कभी थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, अब ले चुकी हैं फिल्मों से विदा

फिल्म एक विवाह ऐसा भी फेम एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा का जन्म आज ही के दिन 19 सितंबर 1976 में हुआ था।

Shreya
Published on: 16 May 2023 8:59 AM GMT
कभी थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, अब ले चुकी हैं फिल्मों से विदा
X
कभी थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, अब ले चुकी हैं फिल्मों से विदा

मुंबई: फिल्म एक विवाह ऐसा भी फेम एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा का जन्म आज ही के दिन 19 सितंबर 1976 में हुआ था। ईशा ने अपने एक्टिंग के जरिए लाखों फैन्स के दिलों में जगह बनाई है। ईशा के जन्मदिन पर जानें ईशा से जुड़ी कुछ खास बातें-

एड फिल्मों से की करियर की शुरुआत-

ईशा ने अपने करियर की शुरुआत एड फिल्मों के जरिए किया था। ईशा साल 2005 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में ईशा मिस टैलेंट चुनी गई था। ईशा ने साल 1998 में तमिल फिल्म काधल से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढें: कब और किसने किया ई-सिगरेट का अविष्कार, सरकार ने लगाया बैन

ये हैं प्रमुख फिल्में-

ईशा ने फिल्म फिजा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा ईशा ने सलाम-ए-इश्क, डॉन, 36 चाइना टाउन, डरना जरुरी है, क्या कूल हैं हम, कृष्णा कॉटेज, मैंने प्यार क्यूं किया, हम तुम, दिल का रिश्ता, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया, एक विवाह ऐसा भी, और राख जैसी फिल्मों मे काम किया है। इसमें से एक विवाह ऐसा भी से ईशा को खासा पहचान मिली थी।

इस फिल्म से कर सकती हैं वापसी-

ईशा ने साल 2009 में टिम्मी नारंग से शादी की थी, तब से ईशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। फिल्म राख में ईशा आखिरी बार देखीं गई थीं। बताया जा रहा है कि ईशा फिल्म शबरी के सीक्वल से फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। ईशा राजनीति में भी सक्रिय हो चुकी हैं। 27 जनवरी, 2019 ईशा बीजेपी में शामिल हुईं।

यह भी पढें: खतरों के खिलाड़ी! ये काम करना अक्षय को पड़ सकता था भारी

Shreya

Shreya

Next Story