×

हैप्पी बर्थडे सलमान: फिल्में होती है ब्लॉकबस्टर, अफेयर में भी ठहरे रॉकस्टार

आज बजरंगी भाईजान यानि सलमान खान अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। यही नहीं, उनके कई फैंस तो ऐसे हैं, जोकि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सलमान ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

suman
Published on: 27 Dec 2019 4:21 AM GMT
हैप्पी बर्थडे सलमान: फिल्में होती है ब्लॉकबस्टर, अफेयर में भी ठहरे रॉकस्टार
X

मुंबई: आज बजरंगी भाईजान यानि सलमान खान अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। यही नहीं, उनके कई फैंस तो ऐसे हैं, जोकि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सलमान ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको फैन्स विश कर रहे हैं। खबर है कि आज सलमान की बहन अर्पिता की डिलीवरी है, इस वजह से वो अपना बर्थडे सेलीब्रेट नहीं कर रहे हैं। चूंकि, आज बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान का बर्थडे है, इसलिए आज हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे।

27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान अपने बजरंगी भाईजान का पूरा नाम है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। बता दें, सलमान की मां हिंदू हैं जबकि पिता मुस्लिम। इस बारे में भी बेहद कम लोगों को पता है कि सलमान ने अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

यह पढ़ें...नहीं मनाएंगे सलमान खान अपना जन्मदिन, इस शख्स के साथ रहेंगे पूरा दिन,जानिए क्यों

सलमान अपने लव अफेयर्स को लेकर भी चर्चा का विषय रहे हैं। उन्हें कई हीरोइनों से प्यार हुआ लेकिन शादी वो किसी एक से नहीं कर पाए। वैसे सलमान ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया (trigeminal neuralgia) नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसका कोई इलाज नहीं है। यह वह बीमारी है, जिसमें लोग आत्महत्या करने लगते हैं।

जड़ा था ऐश के लिए डायरेक्टर को थप्पड़

कभी बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के चर्चे खूब हुआ करते थे। सलमान प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्हें ऐश के साथ किसी का बात करना भी सहन नहीं होता था। वाकया एक पार्टी का है जब बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई ने बातों ही बातों में ऐश्वर्या को कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद सलमान ने आव देखा ना ताव और झट से जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, बाद में दूसरे दिन सलमान ने उनसे माफी मांग ली थी।

सलमान खान से जुड़े कई किस्से

सलमान खान से जुड़े कई किस्से हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ ऐसे फैक्ट्स जो बहुत कम लोगों को पता होंगे। कपिल शर्मा के शो में जब सलमान खान पहुंचे थे उन्होंने एक बचपन का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि दीवाली के दिन वो पटाखे जला रहे थे। तभी उन्होंने सोचा क्यों न कागज जलाए जाएं। लेकिन उस वक्त उनको कोई कागज नहीं मिला। टेबल पर कुछ पैसे नजर आए तो उन्होंने जला दिया। लेकिन वो कोई कागज नहीं बल्कि नोट थे जो सलीम खान की सैलिरी थी। जैसे ही पिता सलीम को पता चला तो उन्होंने डांटा नहीं, बल्कि समझाया की पैसों की कीमत क्या होती है। पैसों से ही दो वक्त की रोटी मिलती है।

खाने का शौक

ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान बिरयानी खाने के शौकीन है। उनके घर की बिरयानी काफी फेमस है। लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के दौरान वो लंदन में रुके थे। वो और पूरी टीम कॉन्टिलेंटल खाने से बोर हो गए थे। तो उन्होंने बिरयानी बनवाने के लिए मुंबई से अपने कुक को लंदन बुलवाया था। ये किस्सा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। सलमान खान को पॉलिस्टर फैब्रिक से एलर्जी है। इसी वजह से वह कभी भी इस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनते। उन्हें ज्यादातर टी-शर्ट में देखा जाता ह। ये कपड़ा उनके स्किन को सूट नहीं करता। इसलिए वो इस कपड़े को पहनने से बचते हैं।

यह पढ़ें...हेमा मालिनी करेंगी रोमांस! 36 साल छोटे एक्टर के साथ आयेंगी नजर, कर रही हैं वापसी

जब शोले रिलीज हुई तो सलमान और अरबाज खान स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन्होंने खुद इस बात खुलासा किया था कि जब वो स्कूल में थे तो शोले का प्रीमियर होना था। उनके पिता सलीम खान उन्हें स्कूल की ड्रेस में ही प्रीमियर में ले गए थे। बता दें, उस फिल्म की स्टोरी को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था।

यह पढ़ें...खेसारी-रितु स्टारर फिल्म ‘बाप जी’ में बतौर विलेन नजर आएंगे सिने स्टार सी.पी भट्ट

हिट नहीं हो पाईं एक्ट्रेस

सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहता है। वो है सलमान के साथ हिरोइन की पहली फिल्म करना। कहा जाता है कि सलमान के साथ जो भी एक्ट्रेस डेब्यू करती है वो बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाई। जिनमें भाग्यश्री, चांदनी ,स्नेहा उल्लाल, भूमिका चावला, जरीन खान और डेजी शाह हैं। लेकिन ये भी सच है कि सलमान खान का इंडस्ट्री की ज्यादातर एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है । चाहे संगीता बिजलानी हो या सोमी अली, या फिर कैटरीना कैफ उनके अफेयर के चर्चे इनके साथ रहे है। ऐश्वर्या के साथ तो उनका प्यार जगजाहिर है। फिर आज के वक्त में सलमान खान अकेले है और हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वो शादी कब करेंगे।

suman

suman

Next Story