×

हैप्पी वाला बड्डे तब्बू! एक्ट्रेस से जुड़ी 7 रोचक बातें, विवाद भी है शामिल

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उनपर अपने सह-कलाकारों सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम के साथ कांकणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था।

Manali Rastogi
Published on: 4 Nov 2019 6:16 AM GMT
हैप्पी वाला बड्डे तब्बू! एक्ट्रेस से जुड़ी 7 रोचक बातें, विवाद भी है शामिल
X
हैप्पी वाला बड्डे तब्बू! एक्ट्रेस से जुड़ी 7 रोचक बातें, विवाद भी है शामिल

लखनऊ: 4 नवंबर 1971 को जन्मी एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कई दिलों पर राज किया है। उनकी खासियत ये है कि उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला और साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: पूनम पांडे के बाद युवराज सिंह की एक्स ने बढ़ाया तापमान, वायरल हो रही तस्वीरें

यही कारण है कि उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। चूंकि, आज तब्बू का 47वां बर्थडे, इसलिए हम उनके बारे में आपको कुछ रोचक बातें बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

यह भी पढ़ें: बनेंगे सन्यासी! मशहूर बॉलीवुड अभिनेता के बेटे ने चुनी अध्यात्म की राह

  1. तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है।
  2. उन्होंने शादी नहीं की है।
  3. तब्बू कलात्मक और कम बजट फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
  4. तब्बू शबाना आज़मी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज़ की छोटी बहन हैं।
  5. उनकी एक फिल्म एक्टर संजय कपूर के साथ आई थी। इस फिल्म का नाम ‘प्रेम’ था। ये फिल्म उनके करियर की पहली कुछ फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म को बनने में पूरे 8 साल का समय लगा था।
  6. साल 1996 में तब्बू की कुल 8 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें से ‘साजन चले ससुराल’ और ‘जीत’ सुपर-डुपर हिट फिल्में थीं।
  7. उन्हें साल 2011 में इंडियन गवर्नमेंट द्वारा पद्मा श्री से नवाजा का चुका है।

तब्बू से जुड़ा विवाद

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उनपर अपने सह-कलाकारों सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम के साथ कांकणी में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। ये आरोप जल्दी ही हटा लिए गए और तब्बू को इन आरोपों से बरी कर दिया गया। अब इस काले हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही अकेले सेलेब्रिटी आरोपी बचे हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story