×

Poonam Pandey: सोफिया अंसारी की तरह ये एक्ट्रेस भी हैं बेहद बोल्ड, अदाएं देख अच्छे-अच्छों के छूट जाते हैं पसीने

Poonam Pandey Latest Video: पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। बोल्डनेस की मल्लिका के रूप में पहचानी जाने वाली पूनम पांडे की अदाएं देखते बनती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 April 2023 12:54 PM GMT
Poonam Pandey: सोफिया अंसारी की तरह ये एक्ट्रेस भी हैं बेहद बोल्ड, अदाएं देख अच्छे-अच्छों के छूट जाते हैं पसीने
X
Poonam Pandey (Photo- Social Media)
Poonam Pandey Latest Video: पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। बोल्डनेस की मल्लिका के रूप में पहचानी जाने वाली पूनम पांडे की अदाएं देखते बनती हैं। सिर्फ यही नहीं उनकी हॉटनेस की चर्चा दूर-दूर तक होती है। सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहने वाली पूनम पांडे आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से हड़कंप मचा देती हैं।

लेटेस्ट वीडियो देख फैंस हुए बेहोश

पूनम पांडे का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ा दी है। उनकी खूबसूरत अदाएं देख आप भी कमेंट करने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं वीडियो पूनम का यह वीडियो देखने के बाद तो कुछ फैंस का बुरा हाल हो गया है।

पूनम द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उसमें वह प्रिंटेड बिकिनी पहने अपना मदहोश करने वाला बदन दिखा रहीं हैं। कभी लेटकर तो कभी बैठकर पूनम पांडे ने अपने इस पोस्ट से पूरे इंटरनेट को हिला दिया है। फैंस तो पागलों की तरह कमेंट बॉक्स में टूट पड़े हैं और ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहें हैं।

सोफिया अंसारी को कड़ी टक्कर देती हैं पूनम पांडे

अगर बोल्डनेस की बात की जाए तो पूनम पांडे सोशल मीडिया सेंसेशन सोफिया अंसारी को कड़ी टक्कर देते नजर आती हैं। जहां सोफिया अंसारी भी आए दिन अपनी बोल्डनेस से लोगों को घायल करती हैं, वहीं पूनम पांडे भी अपना मदहोश करने वाला अंदाज दिखा लोगों के पैरों तले जमीन खिसका देती हैं।

काम से ज्यादा पूनम पांडे का लुक बटोरता है सुर्खियां

पूनम पांडे के करियर की बात करें तो उन्हें अबतक ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है। उनके काम से ज्यादा लोग उनकी बोल्डनेस की वजह से उनका नाम रटते फिरते हैं। उनकी हर एक अदा इतनी कातिलाना है, कि देखते ही लोग उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं।

पूनम का एक और बिकिनी वीडियो हुआ था वायरल

पूनम पांडे की बोल्डनेस की वजह से उनका हर पोस्ट तेजी से वायरल होता है और सुर्खियों में आ जाता है। वह अपने हर पोस्ट में अपनी हॉटनेस दिखाना नहीं भूलती। इससे पहले भी उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें भी वह बिकिनी बहन अपनी हॉट अदाएं फ्लांट कर रहीं थीं। फैंस ने पूनम के उस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया था।

"लॉकअप" का हिस्सा बन चर्चे में आईं थीं पूनम पांडे

पूनम पांडे बीच में कहीं गायब ही हो गईं थीं। हालांकि फिर उन्होंने कंगना रनौत के शो "लॉकअप" से वापसी की और दोबारा चर्चा में रहने लगीं। "लॉकअप" का हिस्सा बन पूनम पांडे ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वह करणवीर बोहरा संग म्यूजिक वीडियो "तेरे जिस्म में" नजर आईं थीं, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story