×

आखिर कैसे पड़ा Bollywood नाम ?, जानिये बहुत रोचक है कहानी

दुनिया भर में फिल्म इंडस्ट्री के रुप में दो जगहें हॉलीवुड और बॉलीवुड फेमस हैं। जहां काम करना स्टार्स के लिए गौरव की बात होती है। इन्हीं फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है उसे दुनिया भर में बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है।

suman
Published on: 12 May 2020 3:11 AM GMT
आखिर कैसे पड़ा Bollywood नाम ?, जानिये बहुत रोचक है कहानी
X

मुंबई दुनिया भर में फिल्म इंडस्ट्री के रुप में दो जगहें हॉलीवुड और बॉलीवुड फेमस हैं। जहां काम करना स्टार्स के लिए गौरव की बात होती है। इन्हीं फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है उसे दुनिया भर में बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। विश्व में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी बॉलीवुड के नाम है। यहां हर साल लगभग 1500-2000 फिल्में बनाई जाती हैं। हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड, साउथ सिनेमा को टॉलीवुड-कॉलीवुड और अमेरिकी फिल्मों को हॉलीवुड कहा जाता है। लेकिन क्या जानते हैं कि आखिर यह नाम क्यों दिया गया है।

यह पढ़ें...8 साल की उम्र में ही आलिया ने कर दिया था ये एलान, वीडियो हुआ वायरल

टॉलीवुड से इंस्पायर

ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि बॉलीवुड का नाम हॉलीवुड की कॉपी होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि सिनेब्लिट्ज मैगजीन की कॉलमिस्ट बेविंडा कोलैको ने 1976 में सबसे पहले बॉम्बे के लिए 'बॉलीवुड' शब्द का इस्तेमाल किया।

कहते हैं कि बंगाल की राजधानी कोलकाता में टॉलीगंज नामक एक जगह थी, जो बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र हुआ करता थी इसी वजह से इसका नाम टॉलीवुड पड़ गया। इसके बाद इससे इंस्पायर होकर हिंदी फिल्मों के सेंटर बॉम्बे के लिए बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल होने लगा।

ऑफिसियल नाम नहीं

बता दें कि भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड कहा जरूर जाता है यह इसका ऑफिसियल नाम नहीं है बॉलीवुड शब्द पूरे भारतीय सिनेमा के लिए इस्तेमाल नहीं होता। भारत में लगभग 20 से ज्यादा भाषाओं में फिल्में बनती हैं। केवल हिंदी फिल्मों के लिए ही बॉलीवुड का इस्तेमाल होता है। लेकिन कभी भी अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों के लिए बॉलीवुड का , बल्कि हिंदी सिनेमा शब्द का प्रयोग करते हैं।

ऐसे हॉलीवुड

हॉलीवुड नाम का इस्तेमाल होने के पीछे की वजह भी बेहद खास है। बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजलिस में हॉलीवुड नाम का एक शहर है जो अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि इसी वजह से वहां के सिनेमा के लिए हॉलीवुड शब्द का प्रयोग होता है।

यह पढ़ें...जंचती हैं हर उम्र की महिलाओं पर स्कर्ट, गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन, चुनें सही फैब्रिक

सबसे अधिक राजस्व यहां से

भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण हुआ है। और अभी भी जारी है।

suman

suman

Next Story