×

इंडियन आइडल ने बदली किस्मत,आईफोन व ब्रांडेड कपड़ों में नजर आए सनी हिंदुस्तानी

 इंडियन आइडल 11 जीतने के बाद से सनी हिंदुस्तानी पर सबकी नजर है। सनी हिंदुस्तानी ने बहुत संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल किया है। अब सनी को संघर्ष का फल मिल गया है।  सनी हिंदुस्तानी को शो जीतने के बाद 25 लाख रुपए की राशि मिली थी।

suman
Published on: 5 March 2020 6:03 PM GMT
इंडियन आइडल ने बदली किस्मत,आईफोन व ब्रांडेड कपड़ों में नजर आए सनी हिंदुस्तानी
X

मुंबई: इंडियन आइडल 11 जीतने के बाद से सनी हिंदुस्तानी पर सबकी नजर है। सनी हिंदुस्तानी ने बहुत संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल किया है। अब सनी को संघर्ष का फल मिल गया है। सनी हिंदुस्तानी को शो जीतने के बाद 25 लाख रुपए की राशि मिली थी। सनी को एक टाटा (Altroz) कार भी मिली थी। इसके अलावा उन्हें टी-सीरीज की तरफ से प्लेबैक सिंगिंग का भी मौका मिला था।

यह पढ़ें...बिकनी में इस लड़के के साथ ये क्या कर रहीं हैं सारा अली खान?

सनी हिंदुस्तानी के जीवन में बदलाव उनके इंस्टाग्राम अकाउंट देखने पर भी दिख रहा है। सनी हिंदुस्तानी अपने लिए ब्रांडेड स्टोर से कपड़े खरीद रहे हैं। सनी हिंदुस्तानी को उनके दोस्त ने आईफोन ( iPhone 11 Pro ) गिफ्ट भी दिया है। 11 Pro अब तक का सबसे अपडेटेड iPhone है। सनी ने टिकटॉक पर भी डेब्यू कर दिया है।

सनी ने अपने टिकटॉक अकाउंट की डिटेल भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं।

यह पढ़ें... इस अभिनेता ने बेटे को नहीं दी फूटी कौड़ी, करोड़ों की संपत्ति कर दी दान

सनी मूल रूप से पंजाब के भठिंडा के रहने वाले हैं। सनी ने शो में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वह बस अड्डे पर जूते पॉलिश करते हैं। सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इंडियन आइडल का ऑडिशन देने उधार पैसे लेकर आए थे और उन्हें भी नहीं पता था कि वह एक दिन इस शो के विजेता बनकर बाहर निकलेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story