×

बॉलीवुड का योग दिवस: सेलेब्स ने इस अंदाज में दी बधाई, बताए कई फायदे

आज 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग को दुनियाभर में चर्चित भारत ने ही किया है। साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया था।

Shreya
Published on: 21 Jun 2020 5:11 AM GMT
बॉलीवुड का योग दिवस: सेलेब्स ने इस अंदाज में दी बधाई, बताए कई फायदे
X

मुंबई: आज 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। हर साल पूरी दुनिया में आज ही के दिन पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाती है। जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि योग कई मायनो में शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। योग से खुद को हेल्थी और शांत रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप लोगों को ये पता है कि योग को दुनियाभर में चर्चित भारत ने ही किया है। साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया था, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।

International Yoga Day

आज योगा हर किसी के जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। छोटे से लेकर बड़े इंसान तक सभी योग और योग से होने वाले फायदे के कायल हैं। लोग हर दिन अपने दिन की शुरूआत योग से कर रहे हैं। ऐसे में आज के दिन लोगों ने अपने रूटीन के हिसाब से योग किया और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज शेयर कर International Yoga Day की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: चीन की बड़ी साजिश: अब साइबर हमले का खतरा, कई भारतीय कंपनियां निशाने पर

बॉलीवुड स्टार्स ने भी दी लोगों को योग दिवस की बधाई

इनमें बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई स्टार्स हैं जो अपने आप को योग के जरिए फीट रखते हैं। इनमें एक्ट्रेस बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल हैं। लोग दोनों की फिटनेस के कायल हैं। बिपाशा और शिल्पा दोनों ही अपनी फिटनेस योग से बरकरार रखती हैं। साथ ही मलाइका अरोड़ा के लिए भी योग काफी महत्वपूर्ण है। आज International Yoga Day के मौके पर इन सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को योग डे विश किया है।

बिपाशा बसु ने बताए योग के फायदे

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट कर लोगों को योग के फायदे बताए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! @Harvardmed द्वारा हाल ही में किए गए एक नए स्टडी में पाया गया है कि योग से आपको रिलैक्स करने में सबसे ज्यादा कारगर है। मैं रोज योग करती हूं।



यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने किया योगाभ्यास

शिल्पा शेट्टी ने दी बधाई

वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को इंटरनेशनल योगा डे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि असतो मा सद्गमय | तमसो मा ज्योतिर्गमय | मृदुल माँ अमृतं गामय | आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने इस मंत्र का अर्थ भी लोगों के साथ साझा किया है।

यह भी पढ़ें: Father’s Day स्पेशल: किसी के लिए फरिश्ता तो किसी के दिल का सुकून हैं Papa

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story