×

फैमिली प्लानिंग के लिए तैयार प्रियंका! जानें कब दे सकतीं हैं गुड न्यूज़

बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक प्रियंका और निक अपनी मस्ती और रोमांस से पीछे नहीं हटते।ख़बरें आ रही हैं की प्रियंका अब फैमिली प्लानिंग की सोच रहीं हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 28 March 2020 5:29 AM
फैमिली प्लानिंग के लिए तैयार प्रियंका! जानें कब दे सकतीं हैं गुड न्यूज़
X

आज कल पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ फैला है। ऐसे में आम इन्सान से लेकर सेलेब्रिटी हर कोई खुद सुरक्षित रखने के लिए क्वारंटीन में है। लेकिन ऐसे में भी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक प्रियंका और निक अपनी मस्ती और रोमांस से पीछे नहीं हटते। अक्सर ही दोनों की रोमैंटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में अब ख़बरें आ रही हैं की प्रियंका अब फैमिली प्लानिंग की सोच रहीं हैं।

होली में आए थे इण्डिया

ये भी पढ़ें- कोरोना लॉकडाउन: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पलायन करने वाले मजदूरों के लिए बसें उपलब्ध

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री शानदार है। हाल ही में होली फंक्शन के लिए दोनों इंडिया भी आए थे। दोनों की होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब एक ब्रिटिश मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की है।

फैमिली होना ज़रूरी

ये भी पढ़ें- गुड वर्क: शामली की झुग्गियों में पुलिस ने बंटवाया खाना

बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने कहा- 'इस वक्त मैं अपने वर्क कमिटमेंट्स में काफी बिजी हूं। हालांकि, फैमिली होना भी काफी जरूरी है। जब भगवान चाहेंगे, सही समय आएगा तो चीजें हो जाएंगी।' बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन में हैं। दोनों के कई वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं।

2018 में हुई थी शादी

ये भी पढ़ें- भोपाल: कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार के के सक्सेना पर एफआईआर, कोरोना संक्रमण की हुई थी पुष्टि

दोनों की शादी की बात करें तो प्र‍ियंका चोपड़ा की अमेरिकन स‍िंगर न‍िक जोनस संग शादी साल 2018 की सबसे चर्च‍ित शाद‍ियों में से एक रही। द‍िसंबर के पहले हफ्ते में हुई शादी का समारोह तीन द‍िन चला था। शादी राजस्थान के जौधपुर में हुई थी।

आखिरी बार द स्काई इज पिंक में आईं थी नज़र

ये भी पढ़ें- सीएम बोले- 15-20 बहुत महत्वपूर्ण, यही प्रतिरोध की अंतिम परीक्षा हैं

वर्क फ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म से प्रियंका ने प्रोडेक्शन डेब्यू भी किया है। इसके अलावा वो जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!