×

जावेद अख्तर मानहानिः कंगना रनौत को मिली जमानत, ये था मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जावेद अख्तर मानहानि मामले में राहत मिली है। मुंबई अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंगना को जमानत दे दी है।

Newstrack
Published on: 25 March 2021 1:32 PM GMT
जावेद अख्तर मानहानिः कंगना रनौत को मिली जमानत, ये था मामला
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जावेद अख्तर मानहानि मामले में राहत मिली है। मुंबई अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंगना को जमानत दे दी है। जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था। कंगना रनौत आज अदालत में पेश हुई थीं और उन्होंने अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: आमिर के बाद ये एक्टर पॉजिटिवः ऐसे फनी अंदाज में दी जानकारी

पिछले साल नवंबर में हुआ था मानहानि का केस

दरअसल, कंगना पर जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में मानहानि का केस किया था। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश ना होने के बाद मुंबई की एक अदालत ने वारंट जारी किया गया था। यह वारंट जमानती था।

kangana-javed

ये भी पढ़ें: मलाइका से हुई गलती, बाथरूम से निकलते हुए भूल गईं पैंट चढ़ाना

क्या है मामला?

आपको बता दें कि बता दें कि दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने टीवी साक्षात्कारों में उनके बारे में अपमानजनक और निराधार आरोप लगाने पर अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। जावेद अख्तर का दावा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में गुटबाजी का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम भी इसमें घसीटा था। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में शिकायत में कहा था कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story