×

कंगना को जावेद अख्तर ने घर बुलाकर किया ये काम, बहन रंगोली का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली का सुर्खियों से पुराना नाता रहा है। आये दिन कंगना का नाम किसी न किसी नए विवाद से जुड़ा रहता है।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 Feb 2020 10:53 AM GMT
कंगना को जावेद अख्तर ने घर बुलाकर किया ये काम, बहन रंगोली का बड़ा खुलासा
X

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली का सुर्खियों से पुराना नाता रहा है। आये दिन कंगना का नाम किसी न किसी नए विवाद से जुड़ा रहता है।

अब एक बार फिर कंगना की बहन रंगोली ने एक नए विवाद को जन्म दिया है। कंगना की बहन रंगोली ने मशहूर गीतकार जा़वेद अख्तर पर कंगना को घर बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला....

बॉलीवुड की क्वीन कंगना की बहन का कहना है कि गीतकार ज़ावेद अख़्तर ने कंगना रानौत को अपने घर बुलाकर धमकाया। रंगोली का कहना है कि जावेद अख्तर ने एक बार कंगना रनौत को अपने घर बुलाया और फिर उन्हें ऋतिक रोशन से माफी मांगने की बात को लेकर धमकाया।

एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए रंगोली ने कहा कि जावेद अख्तर ने कंगना को अपने घर बुलाया उन्हें डराया धमकाया ताकि वह ऋतिक रोशन से माफी मांग लें।

ये भी पढ़ें- तीन घंटे में करोड़ों खर्च: इतना महंगा है ट्रंप का दौरा, हो रही ऐसी तैयारी

महेश भट्ट पर भी लगाया आरोप....

रंगोली ने सिर्फ जावेद अख्तर पर ही नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट को भी अपना निशाना बनाया। रंगोली ने महेश भट्ट पर आरोप लगाया कि उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंकी। रंगोली ने कहा कि कंगना के एक आत्मघाती हमलावर का किरदार निभाने से मना करने पर महेश भट्ट ने उन्हें चप्पल फेंक कर मारी।

रंगोली ने कहा कि वो पीएम मोदी को फासिस्ट कहते हैं।

कंगना ने जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी पर बोला था हमला....

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट की आज सुबह 10.30 बजे बैठक

कंगना ने जावेद अखतर और उनकी पत्नी व मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी पर तब हमला बोला था जब पुलवामा हमले के बाद उन्होंने अपनी पाकिस्तान विजिट कैंसिल कर दी थी। ये पिछले साल की बात है।

अंतिम बार पंगा में आई थीं नज़र...

कंगना अंतिम बार फिल्म पंगा में नज़र आई थीं। जिसमें उन्होंने एक एक्स कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभाई थी जो एक बार फिर से अपने उस सपने को जीना चाहती है।

ये भी पढ़ें- यूनिफार्म सिविल कोड पर सुनवाई आज: मोदी सरकार देगी कोर्ट को जवाब

थलाइवी बन कर आयेंगी नज़र....

कंगना अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में बनी हैं। जिसमें वो तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किर्दार निभा रही हैं।

इसके बाद वह फिल्म धाकड़ में भी नजर आएंगी जिसका टीजर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story