×

मुंबई सागा का दूसरा गाना रिलीज, गैंगस्टर लुक में छा गए जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग मूवी मुंबई सागा (Mumbai Saga) का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है।  जिसके बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म के इस दूसरे गाने में पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 1:00 PM GMT
मुंबई सागा का दूसरा गाना रिलीज, गैंगस्टर लुक में छा गए जॉन अब्राहम
X
मुंबई सागा का दूसरा गाना रिलीज

नई दिल्ली: एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग मूवी 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म के इस दूसरे गाने में पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म का दूसरा गाना रिलीज

जॉन अब्राहम (John Abraham) की मूवी मुंबई सागा का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। जिसका टाइटल डंका बजा है जो गणपति बप्पा पर बेस्ड है। इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। ये गाना काफी दमदार और जोश से भरा हुआ है। यही कारण है कि रिलीज होने के साथ ही ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में गणपति के भक्त उनकी भक्ती में लीन होते दिखाये गए है। जिसमें जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।

ये भी देखिये: एक्ट्रेस दिशा पाटनी हुई स्पॉट, लग्जरी कार को छोड़ ऑटो में आई नजर

चर्चा में जॉन का लुक

इस गाने के आने के बाद से ही जॉन का लुक काफी चर्चा में है। जिसमें जॉन काफी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं माथे पर टीका और हाथ में बंदूक के साथ जॉन मुंबई के डॉन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं इमरान हाशमी की बात करें तो वो फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा काजल अग्रवाल जॉन की पत्नी का किरदार निभाएंगी, जो कि इस गाने में मराठी लुक में नजर आ रही हैं।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि ये फिल्म जून 2020 में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। वहीं अब ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ये भी देखिये: कई कांटों से गुजरे मनोज बाजपेयी, कभी करना चाहते थे सुसाइड, पत्नी ने दिया था तलाक

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story