×

नहीं रहे ये होनहार एक्टर: 2 साल पहले हुई थी शादी, इंडस्ट्री में छाया मातम

फिल्म इंडस्ट्री से फिर बड़ी खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ड्री के फेमस अभिनेता चिंरजीवी सर्जा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी उम्र महज 39 साल ही थी।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Jun 2020 2:15 PM GMT
नहीं रहे ये होनहार एक्टर: 2 साल पहले हुई थी शादी, इंडस्ट्री में छाया मातम
X

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से फिर बड़ी खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ड्री के फेमस अभिनेता चिंरजीवी सर्जा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी उम्र महज 39 साल ही थी। मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा को शनिवार को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं रविवार को चिरंजीवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें... बच्चे हो जाएं तैयार: आ गई तारीख, इस दिन होगी 10वीं-12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं

कई शानदार फिल्में

कन्नड़ मशहूर एक्टर चिरंजीवी सर्जा ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में जबरदस्त भूमिका निभाई है।

एक्टर चिरंजीवी सर्जा के परिवार में बताए तो वह सिनेमा से संबंध रखने वाले परिवार से थे। चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे।

बता दें, चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार चिरंजीवी सर्जा के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...तैयारियाँ शुरू: दो माह बाद मंदिरों से गूँजेगी शंख ध्वनि, मस्जिद से अजान

मुस्कुराता हुआ चेहरा कभी नहीं भूल सकती

एक्टर चिरंजीवी सर्जा के निधन पर मशहूर अभिनेत्री प्रियामणि ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा कभी नहीं भूल सकती। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं'।

इनके अलावा अभिनेता विलाश कल्याण ने चिरंजीवी सर्जा के लिए शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर चौंकने और निराश कर देने वाली है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। वह काफी प्रतिभाशाली और शानदार इंसान थे'।

ये भी पढ़ें...चीन को तगड़ा झटका: तेल कंपनियां भारत के ऑयल सेक्टर में करेंगी निवेश

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story