×

चाचा के अंतिम दर्शन करने रवाना हुईं करीना, आलिया भट्ट पहले से मौजूद

ये वक्त ऋषि कपूर के परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा है। वहीं अपने चाचा ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ रवाना हो गईं। 

Shreya
Published on: 30 April 2020 9:14 AM GMT
चाचा के अंतिम दर्शन करने रवाना हुईं करीना, आलिया भट्ट पहले से मौजूद
X

मुंबई: गुरुवार की सुबह बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई, जिसने ना केवल हिन्दी सिनेमा बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर गुरुवार की सुबह दुनिया को अलविद कह गए। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार को मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने आज 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। बता दें कि एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनकर पूरा देश इस वक्त सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा ने सरकार से मांगी इजाजत

करीना कपूर-सैफ संग हुईं रवाना

ये वक्त ऋषि कपूर के परिवार के लिए भी काफी मुश्किल भरा है। इस बीच परिवार के करीबी और रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अपने चाचा ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ रवाना हो गईं। बता दें कि करीना कपूर ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर की छोटी बेटी हैं।

अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट

वहीं इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं। बता दें कि आलिया भट्ट का नाम ऋषि कपूर के बेटे रणवीर कपूर के साथ हमेशा जोड़ा जाता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे। आलिया भट्ट ऋषि कपूर के बहुत करीब थीं। जब ऋषि कपूर का न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था तो आलिया भट्ट उनसे मिलने वहां पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: ये लड़की थी ऋषि कपूर का पहला प्यार, बाद में नीतू कपूर से हुई शादी

परिवार ने जारी किया शोक संदेश

ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर फैमिली ने एक शोक संदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद आज सुब 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। आखिरी समय तक उन्होंने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन किया। वह जिंदादिल बना रहे। दो साल तक दो अलग अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान वो हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा उनमें हमेशा कायम रही।

हर कोई देख हैरान था कि…

संदेश में कहा गया कि, कैंसर के बीच ऋषि कपूर का ध्यान हमेशा दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस में इन्हीं में दिल बसता था। इस दौरान जो भी उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति यह देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें: भींगी आँखों से राजनेताओं ने दी ऋषि कपूर को अंतिम विदाई…

मुस्कुराहट के साथ करें याद, न कि आंसुओं के साथ

आगे लिखा गया, ऋषि कपूर हमेशा अपने मित्रों और चाहने वालों के प्यार के लिए आभारी थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके फैन्स समझेंगे कि वह (ऋषि) मुस्कुराहट के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे, न कि आंसुओं के साथ।

परिवार ने कानून का पालन करने का किया अनुरोध

इसके साथ ही परिवार ने संदेश में यह भी कहा कि, दुनिया इस वक्त मुश्किल और परेशानी से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। परिवार ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध किया है कि वह कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।

यह भी पढ़ें: ऋषि और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की मुलाकात, इसलिए खड़े हुए थे कई सवाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story