×

ये लड़की थी ऋषि कपूर का पहला प्यार, बाद में नीतू कपूर से हुई शादी

क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर के जिंदगी में नीतू कपूर से भी पहले एक महिला थीं, जिन्हें वो बहुत प्यार करते थे। ये बात खुद ऋषि कपूर ने कबूल भी की है। उन्होंने अपनी बुक में इस बात का खुलासा भी किया था।

Shreya
Published on: 30 April 2020 7:10 AM GMT
ये लड़की थी ऋषि कपूर का पहला प्यार, बाद में नीतू कपूर से हुई शादी
X

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर दुनिया को अलविद कह गए हैं। गुरुवार मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बता दें कि एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

सदमे में बॉलीवुड से लेकर पूरा देश

ऋषि कपूर के निधन से न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरा देश सदमे में है। उनके निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सभी को क्या पता था कि गुरुवार की सुबह सूर्यउदय नहीं बल्कि सूर्यअस्त होने वाला है। उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी मौत की दुखद जानकारी दी।

कैंसर की बीमारी के दौरान नीतू कपूर ने दिया था साथ

ऋषि कपूर का दो साल तक कैंसर का ट्रीटमेंट चला । इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं। जाहिर है कि ऋषि कपूर का जाना नीतू कपूर के लिए आसान नहीं है। दोनों की शादी को करीब 40 साल पूरे हो गए हैं। नीतू और ऋषि की सगाई 1979 के शुरू में हुई थी और फिर दोनों ने साल 1980 में शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का ‘चिंटू’ आखिर कैसे बन गया बॉलीवुड का ‘ऋषि’, यहां जानें

नीतू कपूर नहीं कोई और था ऋषि कपूर का पहला प्यार

लेकिन क्या आपको पता है कि ऋषि कपूर के जिंदगी में नीतू कपूर से भी पहले एक महिला थीं, जिन्हें वो बहुत प्यार करते थे। ये बात खुद ऋषि कपूर ने स्वीकार भी किया है। उन्होंने अपनी बुक 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर दिल से में इस बात का खुलासा भी किया था।

अपनी पहली फिल्म से पहले किया था डेट

उन्होंने अपनी इस किताब में बताया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड एक पारसी लड़की थी। जिसका नाम यास्मीन मेहता था। यास्मीन को ऋषि कपूर ने उनकी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से पहले डेट किया था। दरअसल, साल 1973 में उनकी पहली फिल्म ‘बॉबी’ में ऋषि एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर की ये टॉप 10 फिल्में, कई बार देखने पर भी नहीं होंगे बोर

ऋषि और डिंपल के अफेयर की खबरों ने कराया ब्रेकअप

फिल्म रिलीज होने के बाद एक मशहूर मैगजीन ने ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की खबरें छाप दी थीं। इस खबर से डिंपल कपाड़िया तो ज्यादा प्रभावित नहीं हुईं, क्योंकि तब तक उनकी शादी राजेश खन्ना से शादी हो चुकी थी। लेकिन इन खबरों का ऋषि कपूर और यास्मीन के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ा और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

चाहते थे फिर वापस आ जाए यास्मीन

हालांकि इसके बाद भी ऋषि कपूर चाहते थे कि यास्मीन उनकी जिंदगी में फिर से लौट आए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उसके बाद ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में नीतू कपूर के साथ काम किया। जिसके बाद दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए, फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

यह भी पढ़ें: अपने आखिरी सांस तक जिंदादिल बने रहे ऋषि कपूर, हर कोई देख कर था हैरान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story