×

अपने आखिरी सांस तक जिंदादिल बने रहे ऋषि कपूर, हर कोई देख कर था हैरान

गुरुवार का दिन बॉलीवुड और ऋषि कपूर के फैन्स के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है। ऋषि कपूर के निधन से पूरे देश में इस वक्त शोक की लहर है।

Shreya
Published on: 30 April 2020 6:49 AM GMT
अपने आखिरी सांस तक जिंदादिल बने रहे ऋषि कपूर, हर कोई देख कर था हैरान
X

मुंबई: अभी सारा देश इरफान खान की मौत के सदमे से उभरा नहीं था कि गुरुवार सुबह बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर आई। गुरुवार का दिन बॉलीवुड और ऋषि कपूर के फैन्स के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है। पूरी इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर है।

गुरूवार को मुंबई में हुआ निधन

बता दें कि एक्टर काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसे बाद गुरूवार सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया।

परिवार ने जारी किया शोक संदेश

ऋषि कपूर ने भले ही जिंदगी की जंग न जीती हो लेकिन उन्होंने आखिरी लम्हे तक जिंदगी को जिया। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार की तरफ से एक शोक संदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आखिरी समय में भी वो मेडिकल स्टाफ का किसी ना किसी तरह मनोरंजन करते रहे।

यह भी पढ़ें:फर्जी ‘आरोग्य सेतु’ एप से सेना के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान, एडवाइजरी जारी

आखिरी समय तक मेडिकल स्टाफ्स का करते रहे मनोरंजन

कपूर फैमिली की ओर से जारी किए गए इस संदेश में कहा गया है कि, हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद आज सुब 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। आखिरी समय तक उन्होंने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का मनोरंजन किया। वह जिंदादिल बना रहे। दो साल तक दो अलग अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान वो हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा उनमें हमेशा कायम रही।

हर कोई देख हैरान था कि...

संदेश में कहा गया कि, कैंसर के बीच ऋषि कपूर का ध्यान हमेशा दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस में इन्हीं में दिल बसता था। इस दौरान जो भी उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति यह देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर भारी है ये सन्नाटा, चंद घंटों में जुदा हुईं दो महान हस्तियां

मुस्कुराहट के साथ करें याद, न कि आंसुओं के साथ

आगे लिखा गया, ऋषि कपूर हमेशा अपने मित्रों और चाहने वालों के प्यार के लिए आभारी थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके फैन्स समझेंगे कि वह (ऋषि) मुस्कुराहट के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे, न कि आंसुओं के साथ।

परिवार ने कानून का पालन करने का किया अनुरोध

इसके साथ ही परिवार ने संदेश में यह भी कहा कि, दुनिया इस वक्त मुश्किल और परेशानी से गुजर रही है। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। परिवार ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध किया है कि वह कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का ‘चिंटू’ आखिर कैसे बन गया बॉलीवुड का ‘ऋषि’, यहां जानें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story