×

तैमूर को एक्टर नहीं बल्कि कुछ और बनाना चाहती हैं करीना कपूर

तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी से छिपी नहीं है। आये दिन तैमूर की क्यूट पिक्स सामने आती रहती है। तैमूर इतने कम उम्र में ही सबके चहेते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 7 Aug 2019 10:38 AM GMT
तैमूर को एक्टर नहीं बल्कि कुछ और बनाना चाहती हैं करीना कपूर
X
तैमूर को एक्टर नहीं बल्कि कुछ और बनाना चाहती हैं करीना कपूर

मुम्बई: तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी से छिपी नहीं है। आये दिन तैमूर की क्यूट पिक्स सामने आती रहती है। तैमूर इतने कम उम्र में ही सबके चहेते हैं। तैमूर की क्यूटनेस और उनका स्टाइल के लाखों लोगों का फैन है। वो हर बार अपने स्टाइल से फैशन गोल्स देते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़े: लखनऊ एयरपोर्ट पर एक दूसरे से लिपटे नजर आये लव बर्ड्स सारा और कार्तिक

तैमूर के फैन्स बेसब्री से उनके बॉलीवुड डेब्यू का वेट कर रहे हैं, पर क्या आपको पता है कि तैमूर की माँ यानी करीना कपूर खान तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं? हाल ही में करीना ने डांस इंडिया डांस के मंच पर अपनी इच्छा जाहिर की है कि वो तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहतीं हैं।

यह भी पढ़े: अभी-अभी शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड, नहीं रहे ये दिग्गज डायरेक्टर

दरअसल, हाल ही में कपिल देव डीआईडी के मंच पर मेहमान बनकर आये थे। वहीं करीना ने बताया कि वो तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहतीं हैं। यही नहीं करीना ने एक बैट पर कपिल देव के ऑटोग्राफ भी लिये। बता दें कि तैमूर के दादाजी यानी मंसूर अली खान पटौदी भी क्रिकेटर थे। अब करीना तैमूर को भी क्रिकेटर बनाना चाहती हैं।

यह भी पढ़े: बवाली एक्ट्रेस ने खुद लीक कर दी हनीमून की तस्वीरें, इंटरनेट पर मची भसड़

करीना कपूर इन दिनों ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 7 को जज कर रही हैं। करीना जल्द ही अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि करीना ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ इरफान खान लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा करीना अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज’ में भी नजर आएंगी। अक्षय और करीना के अलावा उनके साथ कायरा आडवाणी और दिलजीत दोसांज भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी की दा चुकी है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story