×

फिल्म स्टार्स का Karva Chauth: ऐसे नजर आईं नुसरत जहां से लेकर प्रियंका तक

वहीं, अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की साज-धजकर पति के साथ चांद की पूजा करते हुए तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Manali Rastogi
Published on: 28 Aug 2023 7:46 AM GMT
फिल्म स्टार्स का Karva Chauth: ऐसे नजर आईं नुसरत जहां से लेकर प्रियंका तक
X
फिल्म स्टार्स का Karva Chauth: ऐसे नजर आईं नुसरत जहां से लेकर प्रियंका तक

मुंबई: पूरे देश में 17 अक्टूबर को करवाचौथ (Karva Chauth 2019) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की साज-धजकर पति के साथ चांद की पूजा करते हुए तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: IPL में पहली बार ऐसा! अब ये महिला लगाएगी नैया पार, RCB करने जा रही कुछ खास

शिल्पा शेट्टी

इस बार अनिल कपूर के घर पर शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ मनाया। इस दौरान शिल्पा ने लाल कलर की साड़ी पहन रखी थी। शिल्पा ने पति राजकुंद्रा के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अनुष्का शर्मा

इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। सबसे खास बात ये रही कि अनुष्का के साथ विराट ने भी व्रत रखा था। दोनों ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा था।

नुसरत जहां

बांग्ला अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी अपने पति निखिल जैन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। ये नुसरत का पहला व्रत था। अनुष्का और विराट की तरह इन दोनों ने भी एक दूसरे के लिए व्रत रखा था।

यह भी पढ़ें: IGRS संग ठप हुआ सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, जनता परेशान

बिपाशा बासु

पति करण सिंह ग्रोवर के लिए अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी व्रत रखा। इस दौरान बिपाशा बासु बेहद सिंपल लुक में नजर आयीं लेकिन वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के लिए व्रत रखा था। मगर उन्होंने करवाचौथ विश करते हुए अपनी ये तस्वीर जरूर शेयर की है।

रवीना टंडन

पति अनिल ठडानी के लिए रवीना टंडन ने भी व्रत रखा था। इस दौरान रवीना लाल कलर की साड़ी में नजर आईं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवीना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story