×

रातों-रात बने करोड़पति: ऐसे 8 लोग जिनकी बदल दी किस्मत KBC ने

अब कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन को उसका दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। गुरूवार के एपिसोड में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बबिता 1 करोड़ जीतकर इस खाते में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Shreya
Published on: 19 May 2023 11:17 AM GMT
रातों-रात बने करोड़पति: ऐसे 8 लोग जिनकी बदल दी किस्मत KBC ने
X
रातों-रात बने करोड़पति: ऐसे 8 लोग जिनकी बदल दी किस्मत KBC ने

मुंबई: अब कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन को उसका दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। गुरूवार के एपिसोड में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर बबिता 1 करोड़ जीतकर इस खाते में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

स्कूल में बनाती थीं खिचड़ी-

बबिता महाराष्ट्र के अमरावती में रहती हैं और स्कूल में खिचड़ी बनाती थीं, जिससे बबिता को केवल 1500 रुपये तनख्वाह मिलती थी। गुरुवार को बबिता ने 1 करोड़ जीत लिया है। लेकिन सात करोड़ के सवाल में वो फंस गईं और गेम को क्विट करने का फैसला लिया।

केबीसी ने न केवल बबिता की जिंदगी बदली पर कई लोग ऐसे और भी थे जिनकी जीत दुनिया के लिए मिसाल बनकर सामने आई थी। आज हम आपको उन्हीं लोगों से रुबरु कराएंगे। जिनके जीत केबीसी के इतिहास में यादगार पलों के रुप में शामिल हुआ है।

यह भी पढ़ें: लड़की ने इमरान की खोली पोल, महिलाओं के साथ सैनिक कर रहे ऐसा काम

इनकी जीत हुई इतिहास में दर्ज-

1- केबीसी 6 में श्रीनगर से आए मनोज कुमार रैना ने 1 करोड़ की राशि जीती थी। मनोज उत्तरी रेलवे में काम करते थे और केबीसी में आने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

2- केबीसी 6 में 1 करोड़ की जीत के साथ सहारनपुर की रहने वाली फिरोज फातिमा, केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाली पहली महिला प्रतियोगी बनी थीं। फातिमा ने शो में बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद वो आगे अपनी पढ़ाई नहीं कर पाई थी।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

यह भी पढ़ें: ऐसे 5 विलेन! जिनके बच्चों का हो गया ये हाल, कुछ बने स्टार

सपने को पूरा करने के लिए चुना केबीसी-

3- अपने सपने को पूरा करने का जज्बा लिए केबीसी सीजन 6 में सुनमीत कौर ने 1 करोड़ जीते थे। उन्होंने बताया था कि उनके ससुराल वाले उनको फैशन डिजाइनिंग में करियर के लिए आगे मदद नहीं कर रहे। लेकिन सुनमीत को अपना सपनी पूरा करना था। जिसके लिए उन्होंने केबीसी को चुना।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

4- सीजन 8 की विनर मेघा पाटिल ने 1 करोड़ जीते थे। मेघा एक कैंसर सर्वाइवर थीं, उन्हें न केवल ब्रिस्ट बल्कि लीवर कैंसर भी था। इन पैसों से वो अपने इलाज के साथ अपने बच्चों की पढ़ाई कराना चाहती थी।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

5- केबीसी सीजन 5 में बिहार से आए सुशील कुमार की जीत ने सबकी आंखों को नम कर दिया था। सुशील महज 6 हजार रुपये की नौकरी किया करते थे, केबीसी में उन्होंने 5 करोड़ रुपये जीते थे। उनकी इस जीत से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से लेकर एक्सपर्ट एडवाइजर और वहां बैठे दर्शकों की आंखे नम कर दी थी।

यह भी पढ़ें: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी-यूज्ड कारों में बूम

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

6- सीजन 8 में दो सगे भाईयों ने हिस्सा लिया और दोनों ने7 करोड़ रूपये की धनराशि जीती थी। दोनों ने शो में आने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

7- असम के गुवाहाटी से आईं बिनीता जैन ने शो में 1 करोड़ रुपये जीते थे। बिनीता ने 7 करोड़ के सवाल पर क्विट करने का फैसला लिया।

केबीसी के वो करोड़पति, जिनकी जीत पर नहीं था किसी को यकीन, ऐसे बदली किस्मत

यह भी पढ़ें: करोड़पति बनीं आंटी: 1500 में चलाती थी पूरा परिवार, KBC ने बदल दी जिंदगी

Shreya

Shreya

Next Story