×

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के खतरों से खेलना नहीं है आसान , टास्क के दौरान बुरी तरह घायल हुईं ऐश्वर्या शर्मा

Khatron Ke Khiladi 13: टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 13" लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है|

Shivani Tiwari
Published on: 20 May 2023 1:02 PM GMT (Updated on: 20 May 2023 6:45 PM GMT)
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के खतरों से खेलना नहीं है आसान , टास्क के दौरान बुरी तरह घायल हुईं ऐश्वर्या शर्मा
X
Khatron Ke Khiladi 13 (Photo- Social Media)
Khatron Ke Khiladi 13: टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 13" लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बहुत जल्द यह शो टेलीविजन पर भी दस्तक देने वाला है, क्योंकि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अब सभी कंटेस्टेंट्स को एक से खतरनाक स्टंट का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है, जी हां!!! स्टंट के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गईं हैं।

ऐश्वर्या शर्मा हुईं घायल

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जा रहे शो "खतरों के खिलाड़ी 13" की एक मैसिव फैन फॉलोइंग है। यह शो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद इसलिए भी किया जाता है, क्योंकि इसे एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। जहां एक तरह शो की शूटिंग की जा रही है, वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल ऐश्वर्या शर्मा को टास्क के दौरान गंभीर चोट लग गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

ऐश्वर्या ने दिखाई अपनी चोट की झलक

"खतरों के खिलाड़ी 13" के सभी कंटेस्टेंट्स एक तरह जहां रोहित शेट्टी के एक से एक खतरनाक स्टंट का सामना कर रहें हैं वहीं साथ ही साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर गंभीर चोट लगने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में लगी गहरी चोट साफ-साफ दिखाई दे रही है। वहीं ऐश्वर्या शर्मा के फैंस एक्ट्रेस की ये फोटो देख परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।

साउथ अफ्रीका में जमकर मस्ती कर रही "खतरों के खिलाड़ी 13" की टीम

खतरों के खिलाड़ी 13 की टीम साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी रोजाना सभी कंटेस्टेंट्स अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी झलक दिखाते रहते हैं। कभी ग्रुप फोटो तो कभी सिंगल, सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल होती हैं, इन तस्वीरों को देख कहना गलत नहीं होगा कि"खतरों के खिलाड़ी 13" की टीम स्टंट करने के साथ ही केपटाउन में जमकर मस्ती भी कर रही है।

ये हैं शो के कंटेस्टेंट्स

बताते चलें कि 11 मई को सभी कंटेस्टेंट्स शो की शूटिंग के लिए मुंबई से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे। इस बार शो में अर्चना गौतम, शीजान खान, शिव ठाकरे, शीजान खान, रोहित रॉय, अंजली आंनद, अंजुम फकीह, डेजी शाह, नायरा बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार रोहित शेट्टी के खतरों से खेलते नजर आएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story