×

Bhojpuri Hit Gana: भोजपुरी हसीना को बाहों में भर खेसारी ने किया खूब रोमांस, इंटरनेट पर मचा बवाल

Khesari Lal Yadav Superhit Songs: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के ट्रेंडिंग स्टार कहलाते हैं, वह जब भी अपने नए गाने के साथ वापस आते हैं, तो फैंस के बीच जबरदस्त धमाका करते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Sep 2023 12:11 PM GMT
Bhojpuri Hit Gana: भोजपुरी हसीना को बाहों में भर खेसारी ने किया खूब रोमांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
X
Khesari Lal Yadav Superhit Songs: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के ट्रेंडिंग स्टार कहलाते हैं, वह जब भी अपने नए गाने के साथ वापस आते हैं, तो फैंस के बीच जबरदस्त धमाका करते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के उन सितारों में से हैं जो एक्टिंग और डांसिंग के साथ ही सिंगिंग में भी अपना जलवा दिखाते रहते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम "नथुनिया" है।

भोजपुरी हसीना को बाहों में भरकर खेसारी ने किया खूब रोमांस

"नथुनिया" गाने में भोजपुरी (Bhojpuri Hit Songs) अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ ही भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी दिखाई दे रहीं हैं। अभिनेत्री अर्शिया का गाने में बेहद ही कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी और खेसारी की गाने में तीखी केमिस्ट्री नजर आ रही है। खेसारी लाल यादव और अर्शिया का गाना "नथुनिया" इतना धमाकेदार है कि इसे सुन आप आउट ऑफ कंट्रोल होकर नाचने लगेंगे।

"नथुनिया" गाने को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव के गाने "नथुनिया" (Khesari Lal Yadav Sogs) को रिलीज हुए एक साल हो चुके हैं और इस गाने ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जी हां!! गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिले है। व्यूज की संख्या देख यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। गाने (Bhojpuri Hot Gana) को अब तक मिल चुके टोटल व्यूज की संख्या बताएं तो इसे अबतक 350 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है, वहीं 1 मिलियन से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं, साथ ही लाखों कमेंट्स भी आ चुके हैं।

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव और अर्शिया के ऊपर फिल्माए गए गाने "नथुनिया" की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक कन्हैया कुमार यादव ने कंपोज किया है। वहीं इस धमाकेदार वीडियो को आवाज खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है। वीडियो का निर्देशन संजय चौरसिया ने किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story