×

Khesari Lal Yadav: सुना खेसारी लाल का नया गाना 'नागिन'? सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाला यादव का नया गाना 'नागिन' सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 25 March 2023 11:42 AM GMT
Khesari Lal Yadav: सुना खेसारी लाल का नया गाना नागिन? सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका
X
Khesari Lal Yadav (Image Credit: Instagram)

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड की तरह अपना दबदबा बनाने में कामयाब हो रहा है। भोजपुरी फिल्में और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसका अंदाजा आप या हम भोजपुरी सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव के नए गाने से लगा सकते हैं, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

रिलीज हुआ केसारी लाल यादव का नया गाना

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने अपना नया गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है 'नागिन।' वीडियो में खेसारी अपनी नागिन को बीन पर नचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 24 घंटे से भी कम वक्त में खेसारी का ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 अपनी जगह बनाने में कमायाब हो गया है।

ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर है खेसारी लाल यादव का गाना

बता दें कि इस गाने को 24 घंटे से भी कम वक्त में 5.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगातार इस गाने पर व्यूज की गिनती बढ़ती जा रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस श्वेता शर्मा हैं, जो बीन पर नागिन बन नाच रही हैं। वीडियो में श्वेता शर्मा जमकर अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है और गाने के लिरिक्स लिखे हैं अर्जुन शर्मा और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

गाने में खेसारी लाल यादव का लुक

इस गाने में खेसारी लाल यादव ओपन शर्ट लुक में काफी हैंडसम लग रहे है साथ ही अपने सिक्स पैक्स को जमकर फ्लॉन्ट कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव की इस मस्कुलर बॉडी देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना 'सारेगामा हम भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

खैर, हमें तो खेसारी लाल यादव का गाना और उनकी मस्कुलर बॉडी दोनों ही पसंद आई। फिलहाल, आपको सिंगर का ये नया गाना कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story