×

Bhojpuri Gana 2023: खेसारी के एक पोस्ट से भोजपुरी की दुनिया में मच गया हंगामा, पहली नजर में आपको भी नहीं होगा यकीन

Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Bhojpuri Gana 2023: खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिससे भोजपुरी की दुनिया में हंगामा मच गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 July 2023 12:15 PM GMT
Bhojpuri Gana 2023: खेसारी के एक पोस्ट से भोजपुरी की दुनिया में मच गया हंगामा, पहली नजर में आपको भी नहीं होगा यकीन
X
Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Bhojpuri Gana 2023(Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani Bhojpuri Gana 2023: भोजपुरी की दुनिया में आजकल कुछ अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। बीते दिनों भोजपुरी के गलियारों में कुछ ऐसी चीजें हुईं हैं, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां!! और अब आज फिर कुछ ऐसी ही चीज देखने को मिली है। दरअसल खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिससे भोजपुरी की दुनिया में हंगामा मच गया है।

क्या है खेसारी का लेटेस्ट पोस्ट

भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए सुपरस्टार अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सारी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। वहीं अब जो उन्होंने पोस्ट शेयर किया है, उससे देख आप भी शॉक्ड होने वाले हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। जी हां!! आपने सही पढ़ा, खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी हीरोइन काजल राघवानी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

आज है काजल राघवानी का जन्मदिन

भोजपुरी बाला काजल राघवानी आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। उन्हें जन्मदिन पर फैंस, सेलेब्स और दोस्तों से सोशल मीडिया के जरिए बहुत सारी शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। सभी काजल राघवानी के दिन को खास बनाने में लगे हुए हैं, वहीं खेसारी लाल यादव भी पीछे नहीं रहें, उन्होंने भी काजल राघवानी के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

खेसारी लाल यादव ने कही ये बात

खेसारी लाल यादव ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया प्रोफाइल पर काजल राघवानी के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू यू काजल राघवानी। चेहरे की ये मुस्कान हमेशा यूं ही बनी रहे। जन्मदिन की ढेरों खुशियां।" खेसारी का ये पोस्ट देख भोजपुरी गलियारों में हल्ला मच गया, फैंस खुशी से झूम उठे है। अब तो हर जगह यही बात फैल चुकी है कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का पैचअप हो गया है। वहीं काजल राघवानी ने भी कमेंट करते हुए खेसारी का शुक्रिया अदा किया है। काजल ने लिखा, "धन्यवाद खेसू..आप भी खुश रहिए ऐसे ही दोस्त।" इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

काजल और खेसारी के बीच हो गई दोस्ती

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच कुछ सालों से अनबन चल रही थी, लेकिन लगता है अब दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो गई है, तभी तो खेसारी ने काजल के जन्मदिन पर इतना प्यार भरा पोस्ट शेयर किया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story